फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन अमरिंदर ने मोदी को लिखा पत्र, बोले-सर्विस चार्ज न लगाने को पाक पर दबाव बनाएं पीएम

Fri, 13 Sep 2019 01:54 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह और पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मांग की है कि भारत सरकार पाकिस्तान पर दबाव डाले की करतारपुर कॉरीडोर से जाने वाले श्रद्धालुओं पर सर्विस चार्ज न लगाया जाए। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिख कर इस मामले मे निजी दखल देने की मांग की है। सीएम ने पत्र में सुझाव दिया है कि इस मसले के हल के लिए विदेश मंत्रालय द्विपक्षीय मीटिंग में यह मुद्दा उठाए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान द्वारा सर्विस चार्ज लगाने से गुरद्वारा श्री करतारपुर साहिब दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं पर बड़ा आर्थिक बोझ पड़ेगा।

विज्ञापन


 बड़ी संख्या में लोग इसे वहन करने की क्षमता नहीं रखते। सीएम ने कहा कि वह पहले भी कई मौके पर केंद्र सरकार से यह मांग कर चुके हैं। पाक सरकार से विनती की जाए कि दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं से कोई वीजा या फीस की शर्त न रखी जाए। इससे श्रद्धालुओं की लंबे समय से खुले दर्शन दीदार करने की अरदास पूरी होगी। उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर यह कॉरीडोर खुलने जा रहा है। जो इस साल नवंबर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें