फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब कैबिनेट की बैठक आज: नौकरियों में पंजाबियों के लिए आरक्षण पर हो सकता है एलान, चन्नी सरकार कर रही तैयारी

Tue, 16 Nov 2021 10:48 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सीएम चरणजीत चन्नी पहले ही कह चुके हैं कि राज्य की नौकरियों में पंजाब के लोगों को प्राथमिकता देने का नियम बनेगा। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सरकार इस दिशा में तेजी से काम करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
सीएम चरणजीत चन्नी। - फोटो : twitter @CHARANJITCHANNI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले चरणजीत चन्नी सरकार मंगलवार को बड़ा एलान कर सकती है। सीएम की अध्यक्षता में मंगलवार दोपहर कैबिनेट की बैठक होगी। सूत्रों के अनुसार, इसमें पंजाब में नौकरियों में पंजाबियों के लिए आरक्षण पर फैसला लिया जा सकता है।  
विज्ञापन


हरियाणा की तर्ज पर पंजाब सरकार राज्य की निजी कंपनियों में 75 फीसदी नौकरियां पंजाबियों को देना अनिवार्य कर सकती है। इससे पहले राज्य के सरकारी विभागों में पंजाबियों को सौ फीसदी नौकरियां देने की बात उठ चुकी है, जिस पर सरकार ने जल्द फैसला लेने का भरोसा दिलाया है।

एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में सीएम चन्नी ने कहा था कि राज्य सरकार प्रदेश में बड़ी कंपनियों के लिए यह नियम लाएगी कि कंपनियों में कर्मचारियों की भरती में पंजाब के लोगों को प्राथमिकता दी जाए। इस संबंध में सरकार व्यापक अध्ययन के साथ एक नीति तैयार करेगी, जिसके लिए रोजगार उत्पत्ति विभाग को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। उन्होंने बताया था कि नीति तैयार करने के बाद इसे कैबिनेट द्वारा पारित किया जाएगा और राज्य में जल्द ही बड़ी निजी कंपनियों में पंजाबियों को 75 फीसदी नौकरियां देने का रास्ता साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें