फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मान' का मंत्रिमंडल: पंजाब में कैबिनेट गठन आज, ये दस विधायक बनेंगे मंत्री, दोपहर 12.30 बजे होगी पहली बैठक

Sat, 19 Mar 2022 12:13 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, पंजाब

सार

पंजाब का कैबिनेट विस्तार समारोह कल (19 मार्च) सुबह 11 बजे चंडीगढ़ में होगा। सूत्रों ने कहा कि मौजूदा विधायक जो फिर से विधायक चुने गए हैं, उनके चुने हुए मुख्यमंत्री मान के मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान - फोटो : Harendra- Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब का कैबिनेट विस्तार समारोह कल (19 मार्च) सुबह 11 बजे चंडीगढ़ में होगा। इसके साथ ही कैबिनेट की पहली बैठक भी कल दोपहर 12.30 बजे होगी। 10 विधायक पंजाब के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेंगे। जिसमें विधायक हरपाल सिंह चीमा, डॉ. बलजीत कौर, हरभजन सिंह और डॉ. विजय सिंगला मंत्री पद की शपथ लेंगे। विधायक गुरमीर सिंह मीत, हरजोत सिंह, लाल चंद, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, ब्रम शंकर (जिम्पा) भी मंत्री बनेंगे।

विज्ञापन


पार्टी के कुछ नेताओं का कहना है कि मान उन विधायकों पर भरोसा करेंगे जो मुश्किल समय में पार्टी के साथ खड़े रहे। सूत्रों ने कहा कि मौजूदा विधायक जो फिर से विधायक चुने गए हैं, उनके चुने हुए मुख्यमंत्री मान के मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावना है। पंजाब की नई सरकार के मंत्रिमंडल के संभावित चेहरे भगवंत मान अपने मन माफिक चुन सकेंगे। आम आदमी पार्टी (आप) के शीर्ष नेतृत्व ने ऐसे संकेत दिए हैं। दिल्ली से कहा गया है कि कैबिनेट चुनना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार होता है। मुख्यमंत्री के इस काम में पार्टी कोई दखल नहीं देगी। इधर, मान भी उन विधायकों पर भरोसा जताएंगे जिन्होंने पार्टी के मुश्किल समय में उनका साथ दिया।
 


 
Trending Videos

पंजाब में नई सरकार के शपथ ग्रहण से पहले आम आदमी पार्टी के आला नेताओं द्वारा अपने मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान को पार्टी के लिए खुली छूट देने की खबरों के बीच कैबिनेट के संभावित गठन को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार हाईकमान ने मान को अपने कैबिनेट सहयोगियों के बारे में फैसला करने की पूरी छूट दे दी है। 
 

विधायक दल की बैठक में पार्टी की ओर से पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद राघव चड्ढा ने इसके संकेत भी दिए हैं। उन्होंने कहा है कि यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है कि वह कैबिनेट में किन चेहरों को शामिल करेंगे। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार हैं। वे ही तय करेंगे कि कौन मंत्री के रूप में शपथ लेगा। पार्टी के कुछ नेताओं का कहना है कि मान उन विधायकों पर भरोसा करेंगे जो मुश्किल समय में पार्टी के साथ खड़े रहे। सूत्रों ने कहा कि मौजूदा विधायक जो फिर से विधायक चुने गए हैं, उनके चुने हुए मुख्यमंत्री मान के मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन

हरपाल सिंह चीमा : बन सकते हैं उपमुख्यमंत्री

मंत्रिमंडल में सबसे अहम चेहरा हरपाल सिंह चीमा का है। चीमा ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल की है। वे चुनाव प्रचार के दौरान पोस्टरों और होर्डिंग्स में पार्टी का चेहरा होने के दौरान पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता थे। मान के मुख्यमंत्री चेहरा बनने से पहले पंजाब में पार्टी के पोस्टरों पर तीन चेहरे हुआ करते थे अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और हरपाल सिंह चीमा। कहा जा रहा है कि उन्हें उपमुख्यमंत्री के पद से नवाजा जा सकता है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें