चंडीगढ़। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) की तरफ से 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के नतीजे बुधवार को जारी किए जाएंगे। बोर्ड के चेयरमैन दोपहर बाद यह नतीजे जारी करेंगे। विद्यार्थी वेबसाइट www.pseb.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
विज्ञापन
बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमर पाल सिंह ने बताया कि रिजल्ट के लिए बोर्ड ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 12वीं कक्षा में इस बार करीब तीन लाख से अधिक विद्यार्थी पूरे पंजाब में अपीयर हुए थे। रिजल्ट घोषित होने के बाद अपना रिजल्ट देखने के लिए विद्यार्थियों को दिए स्थान पर अपना रोल नंबर समेत अन्य विवरण दर्ज करना होगा। पंजाब में कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 19 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थीं।