फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नगर निगम के कर्मचारी पर चाकू से हमला कर लूटा

Wed, 14 May 2025 02:26 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। कलाग्राम लाइट पॉइंट के पास रेलवे स्टेशन के तहत आने वाले जंगल एरिया में बदमाशों ने नगर निगम के कर्मचारी पर चाकू से हमला कर लूट लिया। बदमाश पीड़ित से पांच हजार रुपये की नकदी और मोबाइल लेकर भाग गए। वहीं, घायल को तुरंत सेक्टर-32 अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी एक टांग गंभीर रूप से जख्मी हो गई। सूचना के बाद मौलीजागरां थाना प्रभारी हरिओम शर्मा घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। मामला रेलवे स्टेशन के तहत का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पीड़ित 40 साल का मुतू मौली कांप्लेक्स में रहता है। वह नगर निगम का कर्मचारी है। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे वह साइकिल पर घर जा रहा था। जब वह कलाग्राम लाइट पॉइंट के नजदीक फौजी मैदान के पास पहुंचा तो चार युवक आए और उन्होंने उस पर हमला कर दिया। इसके बाद पीड़ित की जेब से पांच हजार रुपये और मोबाइल छीनकर भाग गए। पीड़ित साइकिल लेकर घबराकर वहां से भागा और मनीमाजरा स्थित माडी वाला टाउन पहुंच गया। जहां उसने किसी का मोबाइल लेकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पीसीआर ने घायल को तुरंत सेक्टर-32 अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें