फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kisan Andolan: मान की मध्यस्थता पर भड़के पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़, कहा-उनकी समाधान में दिलचस्पी नहीं

Sun, 18 Feb 2024 03:00 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

किसान आंदोलन के चलते किसानों और केंद्रीय मंत्रियों के बीच तीन दौर की वार्ता हो चुकी है। बातचीत में पंजाब के सीएम भगवंत मान मध्यस्थ की भूमिका में नजर आए हैं। इसी पर पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
सुनील जाखड़ और भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने आंदोलनकारी किसानों और केंद्र सरकार के बीच वार्ता में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मध्यस्थता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने किसानों को केंद्र सरकार से सीधे बातचीत करने की सलाह दी है। 
विज्ञापन


अब तक किसान आंदोलन पर चुप्पी साधे रहे जाखड़ ने मीडिया से बातचीत के दौरान किसानों को दिल्ली मार्च से रोकने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा की गई सुरक्षा व्यवस्था को सही ठहराया। उन्होंने कहा कि किसानों में कुछ उपद्रवी लोग मिलकर हिंसा कर रहे हैं। उन्हें नहीं लगता कि अगर किसान शांतिपूर्ण हैं तो सरकारें उनके आंदोलन पर इस तरह के प्रतिबंध लगाती। 

जाखड़ ने भगवंत मान का नाम लिए बिना कहा कि बातचीत में मध्यस्थता करने वालों के निहित स्वार्थ हैं और उन्हें मुद्दों को सुलझाने में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने कहा कि मध्यस्थों ने खुद सत्ता में आने पर फसलों पर एमएसपी देने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि किसानों की मांगों का बातचीत ही एकमात्र समाधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें