फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: पंजाब भाजपा के नवनियुक्त प्रधान सुनील जाखड़ पहुंचे अमृतसर, स्वर्ण मंदिर में टेका माथा

Thu, 06 Jul 2023 12:53 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

इसके बाद सुनील जाखड़ श्री दुर्ग्याणा मंदिर में नतमस्तक होकर भगवान ठाकुर जी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इसके बाद वे दोपहर डेढ़ बजे श्री वाल्मीकि तीर्थ में नतमस्तक होकर भगवान श्री वाल्मीकि का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
अमृतसर पहुंचे सुनील जाखड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब भाजपा के अध्यक्ष बनने के बाद सुनील जाखड़ गुरुवार को अमृतसर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका। उनके साथ भाजपा पंजाब के प्रदेश प्रभारी विजय रूपाणी, भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, विजय सांपला व प्रदेश लीडरशिप सहित कई वरिष्ठ नेतागण भी उपस्थित रहे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बढ़ी रार: अब कैप्टन ने दिखाए कागज, कहा-मान सरकार ने दो बार बढ़ाई अंसारी के बेटों को दी जमीन की लीज

इसके बाद सुनील जाखड़ श्री दुर्ग्याणा मंदिर में नतमस्तक होकर भगवान ठाकुर जी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इसके बाद वे दोपहर डेढ़ बजे श्री वाल्मीकि तीर्थ में नतमस्तक होकर भगवान श्री वाल्मीकि का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और इस संबंध में भाजपा शहरी जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू द्वारा सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां भी लगा दी गई हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें