फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में सिद्धू की साधना: रैली में सिद्धू का ये रूप देख लोग हुए हैरान, बोले- 'मंत्र बाबा', वीडियो हुआ वायरल

Wed, 09 Feb 2022 07:24 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

रैली के दौरान राजविंदर सिंह लोगों को सिद्धू के लिए वोट करने के लिए प्रेरित कर रहे थे। अचानक ही नवजोत सिंह  सिद्धू अपनी आंखें बंद कर लेते हैं और मंत्र जाप शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन
चुनावी रैली में नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें सिद्धू पूर्वी हलके में अपने समर्थकों के साथ जोड़ा फाटक के निकट दशमेश नगर इलाके में चुनाव प्रचार के दौरान स्टेज पर थे। इस रैली के दौरान राजविंदर सिंह लोगों को सिद्धू के लिए वोट करने के लिए प्रेरित कर रहे थे। अचानक ही नवजोत सिंह  सिद्धू अपनी आंखें बंद कर लेते हैं और मंत्र जाप शुरू कर देते हैं।

विज्ञापन


पहले सिद्धू अपने चेहरे पर दायां हाथ फेरते हैं और फिर दोनों आंखें बंद करके दोनों हाथ से कोई साइन बनाते हैं। इसके बाद दाएं हाथ को चेहरे के सामने से घुमाकर बाएं हाथ पर रख देते हैं। फिर बाएं हाथ की मुट्ठी बनाकर चेहरे से घुमाते हैं और अंत में अपने दाएं हाथ से किसी को कुछ इशारा करते हैं।  

विज्ञापन

हैरान रह गए लोग
रैली स्थल पर मौजूद सिद्धू का यह रूप देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। कुछ लोगों ने इसे मंत्र बाबा बताया और किसी ने इसका मजाक उड़ाया। वहां मौजूद एक सिद्धू समर्थक ने इसकी वीडियो बना ली और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें