फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगत सिंह के गांव में शपथ लेंगे भगवंत मान: दफ्तरों में लगेंगी इन महान विभूतियों की तस्वीरें, गांव-कस्बों से चलेगी सरकार

Fri, 11 Mar 2022 12:49 AM IST
ajay kumar जसवीर सिंह भट्टी, संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)

सार

पंजाब में बेरोजगारी इस कदर बढ़ा दी गई कि युवा नशे की दलदल में धंसने लगे। अब ऐसा नहीं होगा। युवाओं के लिए रोजगार के साधन पैदा किए जाएंगे और उनके हाथों में टीके की जगह टिफिन होंगे।
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम 2022 - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान पंजाब के अगले मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने धूरी विधानसभा सीट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। अब  सांसद भगवंत मान ने कहा कि वह जल्द शहीदों की धरती खटकड़कलां में शपथ लेंगे और एक नए पंजाब के निर्माण का आगाज करेंगे। चुनाव परिणाम आने के बाद मान अपने घर में जुटे अपने समर्थकों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके समर्थकों ने जीत पर खूब भंगड़ा डालकर अपनी खुशी का इजहार किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सत्ता संभालते ही सरकारी दफ्तरों में मुख्यमंत्री की लगने वाली फोटो का कल्चर खत्म कर शहीद भगत सिंह व संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अंबेडकर की तस्वीर लगाई जाएगी। इसके अलावा अब तक मोती महलों से चलने वाली सरकार अब गांवों और कस्बों से चलेगी और युवाओं के हाथों में नशे के टीकों की जगह टिफिन होंगे। उन्हें अब रोजगार दिया जाएगा। 

मान ने कहा कि पंजाब में यह जीत आम आदमी पार्टी की जीत नहीं, बल्कि आम लोगों की जीत है, क्योंकि पंजाब के लोग कांग्रेस व अकाली दल को पिछले लंबे समय से आजमाते रहे हैं, जो लोगों की उम्मीदों पर कभी खरा नहीं उतरे। पंजाब में बेरोजगारी इस कदर बढ़ा दी गई कि युवा नशे की दलदल में धंसने लगे। अब ऐसा नहीं होगा। 
विज्ञापन


युवाओं के लिए रोजगार के साधन पैदा किए जाएंगे और उनके हाथों में टीके की जगह टिफिन होंगे। चुनाव से पहले ही पंजाब के लोगों ने बदलाव लाने का मन बना लिया था और आप पर भरोसा जताते हुए पार्टी को शानदार व ऐतिहासिक जीत दिलाई। इसके लिए वह मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हैं। 

उन्होंने एनआरआई भाइयों का भी विशेष तौर पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी का पहला काम राज्य से भ्रष्टाचार, नशा तथा बेरोजगारी को खत्म किया जाएगा। बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के साथ-साथ लोगों को दिल्ली की तर्ज पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाई जाएंगी। 

विज्ञापन

आप की जीत के प्रमुख पांच कारण 
  •  पार्टी की साफ-सुथरी छवि
  •  बजट का हवाला देते हुए जनता से किए वादे
  •  बदलाव के लिए लोगों को प्रेरित करने में सफल रहे
  •  शिक्षा, स्वास्थ्य पर दिल्ली मॉडल समझाने में सफल रहे
  •  सीएम चेहरे के रूप में सांसद भगवंत मान हैं बेदाग
कांग्रेस की हार के प्रमुख पांच कारण
  • जनता से किए वादे पूरे करने में असफल
  • किसानों से किए कर्ज माफी के वादे में जोड़ी शर्तें
  • कांग्रेस का ज्यादा समय अंदरूनी झगड़ों में बीता
  • मुख्यमंत्री और मंत्रियों की आम लोगों से दूरी
  • कैप्टन के छोड़ने से कमजोर हुई पार्टी
शिअद की हार के प्रमुख पांच कारण
  • बेअदबी के आरोपों से खुद को निकालने में असफलता
  • पार्टी के सीनियर नेताओं पर ड्रग तस्करी के आरोप
  • दस साल के कार्यकाल में अनियमितताओं का खामियाजा भुगता
  • पिता-पुत्र के वर्चस्व से सीनियर नेताओं ने किया किनारा
  • तीन कृषि कानूनों पर डैमेज कंट्रोल में पार्टी ने की देरी
भाजपा-पीएलसी की हार के पांच कारण 
  • कैप्टन की पार्टी में लोकप्रिय चेहरों का अभाव
  • भाजपा के खिलाफ हवा में भी कैप्टन ने किया गठबंधन
  • संयुक्त अकाली दल नहीं जुटा सका अपेक्षित वोट
  • त्रिकोणीय गठबंधन तैयार होने में भाजपा ने की देरी
  • चुनाव के दौरान जनता तक पहुंचने का समय नहीं मिला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें