पराली के धुएं ने दिल्ली से अधिक पंजाब में प्रदूषण का स्तर बढ़ा दिया है। सूबे के कई जिलों में पराली जलाने के सीजन में एक्यूआई 300 से अधिक हो गया था। जैसे-जैसे पराली जलाने की घटनाओं में कमी आई, वैसे ही शहरों में हालात पहले की अपेक्षा अब बेहतर हो रहे हैं।
जिला एक्यूआई
- अमृतसर 128
- बठिंडा 235
- जालंधर 147
- लुधियाना 209
- पटियाला 180
पराली का धुआं दिल्ली जब पहुंचता है, जब हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक रहती है लेकिन इस बार हवा की गति अन्य सीजन की अपेक्षा काफी कम रही, इसलिए पंजाब की पराली से दिल्ली की हवा प्रदूषित होने की संभावना कम रही। -डॉ. प्रभजोत कौर सिद्धू, प्रमुख, जलवायु और मौसम विज्ञान विभाग