फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: अमृतपाल के सरेंडर की अटकलों के बीच पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल, 9 अधिकारियों के तबादले

Wed, 29 Mar 2023 02:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

अमृतसर में आज सुबह से ही पुलिस की गतिविधियां तेज हो गई हैं और माना जा रहा है कि अमृतपाल आज वहीं सरेंडर कर सकता है। कई मीडिया रिपोर्ट में तो यहां तक बताया जा रहा है कि अमृतपाल ने सरेंडर करने के लिए कुछ शर्तें भी रखी हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह आज अमृतसर में सरेंडर कर सकता है। ऐसी खबरों के बीच पंजाब पुलिस में बड़े फेरबदल की खबरें आ रही हैं। माना जा रहा है कि अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी न हो सकने के मामले में पुलिस की जो किरकिरी हुई उसकी के चलते पंजाब में 9 पुलिस अधिकारियों का तबादला हुआ है, जिसमें एक आईपीएस अफसर भी शामिल है। इसमें से अधिकतर अधिकारियों का ट्रांसफर जालंधर से हुआ है।
विज्ञापन


पढ़ें किन-किन अधिकारियों के हुए तबादले-

  1. वत्सला गुप्ता आईपीएस को जालंधर से डीसीपी हेडक्वार्टर अमृतसर भेजा गया।
  2. स्वर्णदीप सिंह पीपीएस का एसएसपी जालंधर देहात से डीसीपी इंवेस्टिगेशन अमृतसर के पद पर तबादला किया गया है।
  3. मुखविंदर सिंह पीपीएस को डीसीपी इंवेस्टिगेशन, अमृतसर से एसएसपी जालंधर देहात के पद पर तैनाती दी है।
  4. मंजीत कौर, पीपीएस को एसपी हेडक्वार्टर जालंधर देहात से एसपी पीबीआई कपूरथला तबादला दिया गया है।
  5. जगजीत सिंह सरोया पीपीएस को एडीसीपी हेडक्वार्टर जालंधर से एसपी ऑपरेशन्स गुरदासपुर भेजा गया है।
  6. सरबजीत सिंह पीपीएस को एसपी इंवेस्टिगेशन जालंधर देहात से एसपी इंवेस्टिगेशन होशियारपुर में तबादला किया गया है।
  7. मनप्रीत सिंह पीपीएस को होशियारपुर के एसपी इंवेस्टिगेशन से एसपी इंवेस्टिगेशन जालंधर देहात पर तैनाती मिली है। 
  8. रावचरन सिंह ब्रार पीपीएस ज्वाइंट सीपी लॉ एंड ऑर्डर लुधियाना से ज्वाइंट सीपी हेडक्वार्टर जालंधर तबादला दिया गया है।
  9. जसकिरनजीत सिंह तेजा पीपीएस को डीसीपी इंवेस्टिगेशन पीबीआई जालंधर से डीसीपी देहात लुधियाना के पद पर तबादला मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें