फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में हुडा लगा रहा खुला दरबार, समस्या है तो 30 तक करें आवेदन

Fri, 27 May 2016 05:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
हुडा - फोटो : demo pics
विज्ञापन
आम जनता की समस्याओं और शिकायतों के लिए हुडा ने खुला दरबार लगाने का फैसला किया है। 30 मई तक आवेदन करें। दरअसल एकबार फिर से हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण आम जनता तक पहुंचेगा और उनकी समस्याओं का समाधान करेगा। हुडा ने इसके लिए खुला दरबार लगाने का फैसला किया है।
विज्ञापन


इसके अंतर्गत आम जनता की हरेक समस्याओं को न सिर्फ गंभीरता से सुना जाएगा बल्कि उनका समाधान भी किया जाएगा। यह खुला दरबार चार जून और 11 जून को लगाया जाएगा। इसमें हुडा के संबंधित अधिकारी के साथ इस्टेट अफसर, एडमिनिस्ट्रेटर और अन्य लोग सर्वे और  उसका हल निकालेंगे। इसके लिए तीस मई तक आवेदन किया जा सकता है। इससे पहले पूर्व इस्टेट आफिसर केके भादू ने न सिर्फ आम जनता की समस्याओं को सुना था बल्कि उसका निदान भी किया था।

हुडा इसके लिए एक कमेटी का गठन कर रहा है। यह कमेटी संबंधित समस्या पर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी और उसको हुडा के अधिकारी को सौंपेगी। हुडा के इस्टेट ऑफिसर  मनीष लोहान ने बताया कि पंचकूला में खुले दरबार लगाने के साथ लोगों की  प्रॉब्लम को सॉल्व करने के लिए जिम्मेवार अधिकारियों की एक कमेटी बनाई जाएगी। यह कमेटी पहले लोगों की प्रॉब्लम सॉल्व करेगी फिर उसकी रिपोर्ट  दिखाएगी। सिर्फ इतना ही नहीं, आवेदन मिलने के बाद आम लोगों की समस्याओं को देखते हुए दो सेक्टरों में अलग अलग तिथियों पर लोगों को बुलाया जाएगा और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


1-अतिक्रमण की समस्या इसमें सेक्टर 7,9,11,15,20,21 हैं 
2-आक्युपेशन सर्टिफिकेट से लेकर कंप्लीशन सर्टिफिकेट के नोटिस 
  3-पंचकूला में घग्गर पार के सेक्टरों की एनहांसमेंट का बोझ
4-घग्घर पार सड़कों का टूटा होना और पुलों का हाल खराब होना
5-घग्गर पार डंपिंग ग्राउंड को हटाना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें