फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मनीमाजरा में लगेगा कमिश्नर का दरबार, तारीख तय

Sat, 16 Apr 2016 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
नगर निगम, चंडीगढ़ - फोटो : demo pics
विज्ञापन
महीने में दो बार कमिश्नर का जनता दरबार आयोजित करने में नगर निगम नाकाम साबित हुआ है। निगम जहां फरवरी में केवल एक जनता दरबार आयोजित कर पाया, वहीं मार्च में कोई पब्लिक मीटिंग नहीं हुई। अब 18 अप्रैल को मनीमाजरा के माडर्न हाउसिंग कांप्लेक्स में जनता दरबार आयोजित करने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन


शहरवासियों की समस्याओं को कमिश्नर को बताने के लिए नगर निगम की ओर से हर माह दो जनता दरबार आयोजित करने का निर्णय लिया गया था। हर माह के दूसरे और चौथे शुक्रवार को शहर के अलग अलग जगह पर नगर निगम कमिश्नर का खुला दरबार लगाने की बात कही गई थी।

उसमें नगर निगम केसभी अधिकारियों के मौजूद रहना है। इसका उद्देश्य यह है कि मौके पर ही लोगों की समस्याओं को दूर किया जा सके। लेकिन फरवरी माह में सेक्टर-22 में एक पब्लिक मीटिंग का आयोजन किया गया। इसके बाद से कहीं पर जनता दरबार नहीं लगाया गया।
विज्ञापन


 अब नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि 18 अप्रैल को मनीमाजरा के माडर्न हाउसिंग कांप्लेक्स के सामुदायिक केंद्र में  पब्लिक मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है। इसकी सूचना सभी विंग के अधिकारियों और पब्लिक को दे दी गई है। लेकिन अधिकारी यह नहीं बता पा रहे है कि हर माह दो बार इसका आयोजन क्यों नहीं हो पा रहा है।

मालूम हो कि नगर निगम कार्यालय में एक शिकायत निवारण केंद्र भी बनाया गया गया है, जिसका नोडल अधिकारी ज्वाइंट कमिश्नर वीरेंद्र चौधरी को बनाया गया है। इस शिकायत निवारण केंद्र में 155304 पर काल करके कोई भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसके साथ ही शहरवासी आनलाइन भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

वीरेंद्र चौधरी, ज्वाइंट कमिश्नर, नगर निगम  के मुताबिक अब जरूरत और पब्लिक की डिमांड के अनुसार ही पब्लिक मीटिंग का आयोजन किया जाएगा। मनीमाजरा में 18 अप्रैल को पब्लिक मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है। वहां पहुंचकर शहर का कोई भी निवासी अपनी समस्याएं बता सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें