फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेरशाह फिल्म में दिखी पीयू की लाइब्रेरी, आईएसबीटी-17, लेक क्लब और रॉक गार्डन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कारगिल युद्ध के हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा पर आधारित फिल्म शेरशाह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा ने विक्रम बत्रा का रोल निभाया है। फिल्म में वर्ष 1995 के दौरान की पीयू की लाइब्रेरी, स्टूडेंट सेंटर, लेक क्लब, रॉक गार्डन, आईएसबीटी-17 आदि जगह को दिखाया गया है, जिन्हें दर्शकों की ओर से काफी पसंद भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

फिल्म में एक तरफ विक्रम बत्रा के साहस को दिखाया गया है तो दूसरी तरफ उनकी मोहब्बत को भी बड़ी खूबसूरती से दिखाया गया है। विक्रम बत्रा ने वर्ष 1995 में मर्चेंट नेवी की नौकरी छोड़कर पीयू में इंग्लिश एमए में दाखिला लिया था। यही पर वह डिंपल से भी मिले थे, जिनसे उन्होंने बाद में शादी की थी। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे वह कॉलेज केबाद रॉक गॉर्डन में मिलते थे। लेक क्लब में बैठकर बातें करते थे। पीयू लाइब्रेरी में पढ़ते हुए भी दिखाया गया है। इसके अलावा स्टूडेंट सेंटर (स्टूसी) के टॉप फ्लोर पर मौजूद कैंटीन से निकलते हुए भी कुछ सीन फिल्म में हैं। इसके अलावा सेक्टर-17 के बस स्टॉप, सुखना लेक, नाडा साहिब आदि जगहों को भी फिल्म में दिखाया गया है। फिल्म में विक्रम बत्रा और डिंपल को शहर की सड़कों पर घूमते हुए दिखाया गया है। फिल्म में वर्ष 1995 का चंडीगढ़ दिखाया गया है। इसके लिए सड़कों पर पुरानी गाड़ियां, सेक्टरों के अंदर साइकिल चलाते लोग, कम भीड़भाड़, पुराना रॉक गार्डन, नाडा साहिब आदि को दर्शाने की कोशिश की गई है। लोग भी पुराने चंडीगढ़ को स्क्रीन पर देखकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि विक्रम बत्रा ने कारगिल पर विजय प्राप्त करने और अपने साथी सैनिकों को बचाने में अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। उनकी शहादत के बाद डिंपल ने शादी नहीं की और उनकी विधवा बनकर जिंदगी जी रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें