फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू खोलने व सीनेट चुनाव करवाने को लेकर छात्रों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी खोलने व स्नातक वर्ग के चुनाव करवाने की मांग पर सोमवार को छात्रों ने वीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। छात्रों ने कहा कि पीयू इन मांगों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करे अन्यथा उग्र प्रदर्शन होगा। इस दौरान अधिकारियों को ज्ञापन भी दिया गया।
विज्ञापन

पीएसयू ललकार छात्र संगठन के बैनर तले छात्र एकत्रित हुए। वीसी कार्यालय के बाहर धरना दिया। पदाधिकारी अमन का कहना है कि पीयू दो साल से बंद है। विद्यार्थी हर साल फीस देते हैं कि उन्हें कक्षाओं में बुलाकर पढ़ाया जाएगा, लेकिन अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया। कैंपस खोलने की शुरुआत तक नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यहां के अधिकारी राजनीतिक एजेंडा पूरा करने में लगे हैं। छात्रों में लगातार आक्रोश बढ़ रहा है। इसके अलावा सीनेट चुनाव को स्थगित न किया जाए। सीनेट का जितना जल्दी गठन होगा, उतनी जल्दी पीयू के कार्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें