फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू का फन एंड फोलिक पार्क बदहाल, टूटी ग्रिल और बेंच

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी ने सेक्टर- 25 में विशेषकर बच्चों के लिए पार्क बनाया था। आज यह पार्क बदहाल है। ग्रिल टूट गई हैं। बैठने के लिए बेंच नहीं हैं, जो हैं वह टूटी हुई हैं। यहां लाइटों के लिए खंभे लगाए गए, लेकिन उन पर लाइटें खराब हैं। कई बार शिक्षकों और कर्मचारियों ने इसके लिए आवाज उठाई, पर पीयू ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इससे लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

इस पार्क का नाम ‘फन एंड फोलिक’ है। यह बच्चों के खेलने के लिए तैयार किया गया था। इसके अलावा अन्य लोग भी यहां आकर बैठ सकते हैं। कुछ बेंच लगाई गई थीं। ग्रिल भी लगाई गईं ताकि जानवर आदि न आ सकें। बिजली के प्रबंध किए गए थे। बाकायदा खंभे लगाए गए। कुछ दिनों तक तो इसका लाभ लोगों को मिला, लेकिन आज स्थिति इसकी खराब है। बच्चों के खेलने के उपकरण तो कुछ ठीक हैं लेकिन अन्य लोगों के बैठने के कोई इंतजाम नहीं। बताया जाता है कि कुछ बेंच यहां से गायब हो गईं। कुछ की ग्रिल उखाड़ दी गई। जानकारों का कहना है कि पार्क की सुरक्षा के लिए एक कर्मचारी तैनात किया जाना चाहिए। साथ ही यहां सुविधाएं भी दी जानी चाहिए। साथ ही इसकी बदहाल को तुरंत दुरुस्त किया जाना चाहिए। शिक्षक और कर्मचारी काफी संख्या में पहले आते थे, लेकिन अब कम हो गए। लोगों का कहना है कि इस पर ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें