फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू ने छात्रों के दबाव के बाद पुस्तकालय का ऊपरी तल खोला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के छात्रों की चेतावनी के बाद अधिकारियों ने मंगलवार की सुबह एसी जोशी पुस्तकालय का ऊपरी तल खोल दिया। तय किया गया कि छात्र सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक यहां पढ़ सकेंगे। साथ ही कोविड गाइड लाइन का पालन करेंगे।
विज्ञापन

कोरोना के कारण एसी जोशी पुस्तकालय का ऊपरी तल बंद कर दिया गया। इससे शोधार्थियों व पीजी के विद्यार्थियों को किताबें आदि नहीं मिल पा रही थीं। परेशानी हुई तो छात्रों ने पीयू से ऊपरी तल खोलने के लिए कहा, लेकिन इस पर सुनवाई नहीं हुई। आक्रोशित छात्रों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। पुस्तकालय से डीयूआई कार्यालय तक मार्च निकाला। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मंगलवार को पुस्तकालय का यह तल नहीं खोला गया तो उग्र प्रदर्शन होगा और छात्र खुद ही ताला खोल देंगे।
चेतावनी के मुताबिक छात्र मंगलवार की सुबह पुस्तकालय पर एकत्रित होने लगे। इतने में ही अधिकारियों ने कुछ छात्रों को बुलाया और पुस्तकालय के ऊपरी तल का ताला खोल दिया। इसके अलावा बाहर का स्टडी रूम भी खुला रहेगा। पीएचडी, एमफिल व प्रोजेक्ट वर्क के साथ जुड़े छात्र यहां पढ़ाई कर सकेंगे। साथ ही हर छात्र को मास्क लगाना होगा और सामाजिक दूरी बनाकर रखनी होगी। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना मना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें