चंडीगढ़। पीयू में इन दिनों मुकाबले चल रहे हैं। मंगलवार को पीयू इंटर कॉलेज पुरुषों ने स्वीमिंग प्रतियोगिता में 120 अंक हासिल कर ओवरऑल चैंपियनशिप जीती।
पीयू में खेले जा रहे मुकाबले में जीजीडीएसडी कॉलेज-32 ने 38 प्वाइंट हासिल कर दूसरा व डीएवी कॉलेज होशियापुर ने 37 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग के मुकाबले में पीयू कैंपस ने 71 अंक प्राप्त कर ओवरऑल चैंपियनशिप हासिल की। जीजीएस कालेज फॉर वुमन्स-26 ने 30 प्वाइंट के साथ दूसरा व जीएचजी खालसा कॉलेज गुरुसर ने 28 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
पीयू इंटर कालेज पुरुषों के जूडो मुकाबले में एसजीजीएस कॉलेज-26 ने 29.5 अंकों के साथ पहला स्थान, पीयू कैंपस ने 12.5 प्वाइंट के साथ दूसरा व डीएवी होशियारपुर ने 11 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। पंजाब यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज रेसलिंग ग्रीको व रोमन स्टाइल इवेंट में डीएवी कॉलेज-10 ने 32.5 अंकों के साथ ओवरऑल खिताब पर कब्जा किया। गुरु नानक खालसा कॉलेज अबोहर ने दूसरा तथा एसडी कॉलेज-32 ने तीसरा स्थान स्थान प्राप्त किया।
टेबल टैनिस में जीजीडीएसडी कॉलेज-32 व पीयू कैंपस जीते
पीयू इंटर कॉलेज टेबल टेनिस चैंपियनशिप के पहले सेमीफाइनल मैच में जीजीडीएसडी कॉलेज-32 ने एएस कॉलेज खन्ना को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस ने पीजीजी कॉलेज-42 को 3-0 से मात देकर फाइनल में जगह सुनिश्चित की।