फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की मांग के बाद पीयू ने बदला अकादमिक कैलेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से वीरवार को संशोधित अकादमिक कैलेंडर जारी किया गया। पुटा ने इसे लेकर पीयू प्रशासन से मांग की थी और छुट्टियां बढ़ाने की मांग रखी थी। अब नए अकादमिक कैलेंडर के अनुसार पीयू के विभागों में शनिवार को अवकाश रहेगा लेकिन संबद्ध और कांस्टीट्यूएंट कॉलेजों में शनिवार को विद्यार्थियों की कक्षाएं लगाई जाएगी।
विज्ञापन

पीयू के नए अकादमिक कैलेंडर के अनुसार पीयू के विभागों की 83 दिन कक्षाएं लगेंगी। सेमेस्टर 4 मार्च से शुरू हुआ और 21 जून को अंतिम कक्षा होगी। सेमेस्टर परीक्षाएं 27 दिन चलेंगी। परीक्षाएं 22 जून से शुरू होंगी और 22 जुलाई को खत्म होंगी। गर्मियों की छुट्टियां 25 जुलाई से शुरू होकर 15 अगस्त तक चलेंगी। वहीं संबद्ध और कांस्टीट्यूएंट कॉलेजों के लिए अकादमिक कैलेंडर अलग है। इसके अनुसार ईवन सेमेस्टर की कुल 88 कक्षाएं होंगी। सेमेस्टर कक्षाएं 4 मार्च से शुरू हुई हैं और 14 जून तक चलेंगी। सेमेस्टर की प्रैक्टिकल परीक्षा 15 से 21 जून तक होगी। सेमेस्टर की लिखित (थ्योरी) परीक्षा 22 जून से 28 जुलाई तक चलेगी। वहीं गर्मियों की छुट्टियां 29 जुलाई से शुरू होकर 15 अगस्त तक रहेंगी।
पुटा ने कैलेंडर पर उठाए थे सवाल
पुटा पदाधिकारियों ने पुराने अकादमिक कैलेंडर पर सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि परीक्षा के समय अंतराल को कम किया जाए। शनिवार को छुट्टी रखी जाए, इसके साथ ही गर्मियों की छुट्टियों को भी बढ़ाया जाए। छुट्टियां कम करने से शिक्षक नाराज थे। उनका कहना था कि पहले भी पीयू की परीक्षाएं 17 से 19 दिनों में करवा ली जाती थीं, फिर इस बार परीक्षा के लिए 39 दिन रखने का कोई मतलब नहीं बनता। कोरोना महामारी में शिक्षकों ने हर दिन काम किया है, इसलिए अब 5 दिन ही पढ़ाई होनी चाहिए और गर्मियों का अवकाश भी अधिक होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें