फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू सीईटी यूजी परीक्षा अब 3 जुलाई को होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से यूजी और पीजी कोर्सेज के लिए प्रवेश परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव किया गया है। इसको लेकर वीरवार को निर्देश जारी किए गए। नए निर्देशों के अनुसार अब पीयू सीईटी यूजी की परीक्षा 3 जुलाई को होगी। पीयू टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी एप्टीट्यूड टेस्ट (पीयूथैट) परीक्षा 29 जून को आयोजित होगी।
विज्ञापन

इसके अलावा पीयू बीए/बीकॉम-एलएलबी ऑनर्स पांच वर्षीय कोर्स की परीक्षा 17 जुलाई, पीयू एलएलबी तीन वर्षीय कोर्स की 24 जुलाई, पीयू सीईटीपीजी की 30 और 31 जुलाई, एमबीए (एग्जीक्यूटिव) यूएसओल की 7 अगस्त, पंजाब यूनिवर्सिटी माइग्रेशन इंजीनियरिंग टेस्ट (पीयू मीट) की 14 अगस्त, पंजाब यूनिवर्सिटी लेटरल इंजीनियरिंग टेस्ट (पीयू लीट) की 14 अगस्त, एमफिल और पीएचडी की परीक्षा 18 सितंबर को आयोजित की जाएगी।
पीयूथैट के लिए 16 जून आवेदन की अंतिम तारीख
पंजाब यूनिवर्सिटी टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी एप्टीट्यूड टेस्ट (पीयूथैट) के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। 16 जून आवेदन की अंतिम तारीख होगी। वहीं आवेदन फॉर्म को पूरा भरने के लिए अंतिम तारीख 20 जून होगी। इसके लिए जनरल कैटेगरी के लिए फीस 2175 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के लिए 1088 रुपये रहेगी। इसके लिए छात्र ऑनलाइन वेबसाइट https://puthat.puchd.ac.in पर जाकर आवेदन करने के साथ प्रोस्टपेक्टस देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें