फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस की ड्यूटी पर मुलाजिमों को काले रंग की वस्तु लाने पर मनाही

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। स्वतंत्रता दिवस पर ड्यूटी करने वाले पुलिस मुलाजिम अपने साथ काले रंग की कोई भी वस्तु लेकर नहीं आएंगे। चंडीगढ़ पुलिस विभाग में पहली बार इस तरह का कोई निर्देश जारी किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, कृषि कानूनों के विरोध में किसान काले रंग के कपड़े दिखा रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से कोई संदिग्ध काला कपड़ा या वस्तु लेकर कार्यक्रम में न घुस पाए, इसी को देखते हुए यह निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस विभाग ने निर्देश दिया है कि 15 अगस्त को ड्यूटी पर आने वाले मुलाजिमों को अपने साथ रेनकोट व छाता लेकर आना अनिवार्य है, लेकिन ये दोनों काले रंग के नहीं होने चाहिए। यही नहीं काले रंग का मास्क, रुमाल या अन्य कोई वस्तु साथ लेकर नहीं आना है। पहचानपत्र लाना अनिवार्य है। पुलिस परेड ग्राउंड के साथ ही स्टेडियम चौक, आईएसबीटी-17 चौक, अरोमा लाइट प्वाइंट, सेक्टर-17/18 लाइट प्वाइंट, सेक्टर-22/23 लाइट प्वाइंट समेत अन्य जगहों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी।
मटका चौक पर विशेष ध्यान
कृषि कानून के विरोध में मटका चौक पर पिछले पांच महीने से बैठे बाबा लाभ सिंह के पास उनके समर्थकों का जमावड़ा रहता है। यहां प्रदर्शन भी हो रहे हैं। यही नहीं किसान समर्थक भी आए दिन यहां पहुंच जाते हैं। ऐसे में 15 अगस्त के दिन यहां पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। 15 अगस्त की सुबह से ही मटका चौक पर पुलिस की क ड़ी निगरानी रहेगी।
विज्ञापन

परेड ग्राउंड में जाने-आने के लिए दिशानिर्देश जारी
दूसरी तरफ, पुलिस विभाग ने सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले प्रशासनिक कार्यक्रम में प्रवेश करने वाले आमजन के लिए भी जरूरी निर्देश जारी किए हैं। पुलिस की ओर से जारी निर्देश का पालन नहीं करने वालों को परेड ग्राउंड में प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

1. समारोह में सुबह साढ़े आठ बजे तक प्रवेश करना होगा
2. अपने साथ एक मूल फोटो व पहचान पत्र लेकर आना होगा
3. बैग, माचिस, चाकू, सिगरेट, हथियार, शराब, ज्वलनशील वस्तु, इलेक्ट्रानिक उपकरण, काला झंडा, बैनर/पोस्टर समेत अन्य आपत्तिजनक वस्तु प्रतिबंधित है
4. समापन समारोह के बाद सभी अपनी जगह पर बैठे रहेंगे और फिर धीरे धीरे वहां से जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें