इस बार निजी सोसाइटियों के गार्डन भी रोज फेस्टिवल में आयोजित प्रतियोगिताओं में शामिल किए जाएंगे, जबकि इससे पहले सिर्फ सेक्टरों के गार्डन और पार्कों को ही प्रतियोगिता में शामिल किया जाता था।
रोज फेस्टिवल की तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने बुधवार को बैठक की, जिसमें यह निर्णय लिया गया। रोज फेस्टिवल 19 से 21 फरवरी तक चलेगा। इस फेस्टिवल में पूर्व मेयर पूनम शर्मा को भी सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।
लोहड़ी पर 3 लाख खर्च करेगा निगम
नगर निगम वीरवार को सेक्टर-36 के गार्डन में लोहड़ी का पर्व मना रहा है। इस आयोजन पर 3 लाख खर्च किए जा रहे हैं जबकि पिछले साल 5 लाख का खर्च किया गया था। इस आयोजन में सलाहकार विजय देव और उनकी पत्नी मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेंगे।