फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुड़ैल जेल में कैदी की गला दबाकर हत्या, साढ़े 4 साल बाद हुआ खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे एक कैदी की बुड़ैल जेल में गला दबाकर हत्या की गई थी। इसका खुलासा होने पर अब साढ़े 4 साल बाद जिला अदालत के आदेश पर सेक्टर-49 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, मनीमाजरा थाना पुलिस ने जनवरी 1999 में हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जनवरी वर्ष 2001 में जिला अदालत ने उसे दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इसके बाद से वह बुड़ैल जेल में सजा काट रहा था। 2 फरवरी वर्ष 2017 को मोहन की अचानक तबीयत खराब होने पर उसे जीएमसीएच-32 ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। गले पर चोट के निशान होने पर हत्या का शक जाहिर किया गया। पोस्टमार्टम व सीएफएसएल की रिपोर्ट में मोहन की मौत गला दबाने से पाई गई। इसके बाद जेल बैरक में बंद अन्य कैदियों से पूछताछ की लेकिन हत्या का कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस ने अब अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें