फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभक्ति के कारण जेल नहीं गए चौटाला: लेखी

Mon, 13 Oct 2014 12:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद मीनाक्षी लेखी ने रविवार को चंडीगढ़ में आयोजित प्रेसवार्ता में हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला पर जमकर निशाना साधा। लेखी ने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला देशभक्ति के लिए नहीं भ्रष्टाचार विरोधी मामले में जेल गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि वे गलत शपथ पत्र देकर मेडिकल पर जमानत लेकर बाहर आए थे और विधानसभा चुनाव में बड़ी-बड़ी रैलियां कर रहे थे। सीबीआई के अनुरोध को मानते हुए कोर्ट में उनकी अंतरिम जमानत रद्द कर दी। इस मामले से भाजपा का कुछ लेना देना नहीं है।

मीनाक्षी लेखी ने दलबदल मामले में पांच विधायकों के निलंबन के कोर्ट के फैसले से यह साबित हो गया है कि हरियाणा सरकार पांच साल तक गैरकानूनी और अनैतिक तरीके से चलती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'हुड्डा ने हरियाणा को बनाया स्कैम स्टेट'

उनका कहना है कि गैरकानूनी तरीका अपनाने के लिए हरियाणा कांग्रेस का पंजीकरण रद्द किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा को स्कैम स्टेट बना दिया है।

उन्होंने कहा कि राबर्ट वाड्रा की कंपनी को चुनाव के दौरान जमीन को आनन-फानन में नियमित किए जाना दाल में कुछ काला दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पंचकूला में पांच साल के दौरान 44 कार्यों के नीव पत्थर रखे गए जबकि उनमें से केवल 16 प्रोजेक्टों का ही कार्य शुरू ओ सका, वह भी केवल 30 प्रतिशत।

लेखी ने कहा कि पंचकूला में बनाया गया कौशल्या डैम तकनीकी तौर पर गलत है। एक सवाल का जवाब में मीनाक्षी लेखी ने कहा कि भाजपा खुदरा व्यापार में एफडीआई का विरोध पहले भी करती थी और अब भी एफडीआई इन रिटेल नहीं आने देगी, जबकि देश में इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए एफडीआई की जरूरत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें