फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tarn Taran News: पट्टी में गोली मारकर गर्भवती महिला की मौत, पति को मारने आया था आरोपी

Sun, 07 Jan 2024 05:31 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)

सार

पंजाब के तरनतारन में बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां के पट्टी में पति को मारने पहुंचे युवक ने गोली मारकर महिला की जान ले ली। महिला चार महीने की गर्भवती थी।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के तरनतारन जिले के विधानसभा क्षेत्र पट्टी में कुछ युवकों ने घर में दाखिल होकर एक गर्भवती महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना वार्ड नंबर दो की है। जानकारी के अनुसार मृतक महिला की पहचान सुनीता (30) पत्नी राजा के रूप में हुई है। वह चार महीने की गर्भवती थी। मृतका की सास ने बताया कि उसके बेटे राजा का इलाके के ही बॉबी से झगड़ा हुआ था। 

विज्ञापन


शनिवार को लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया था। इस दौरान रविवार को बॉबी उनके घर आया और उसने राजा को मारने की नीयत से गोली चला दी। बीच में राजा की पत्नी सुनीता आ गई। गोली लगने से उसकी मौत हो गई। गोली मारने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। वारदात का पता चलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच आरंभ कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें