फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने कहा- पंजाब की शांति और भाईचारे के लिए जान तक देने को तैयार

Thu, 18 Oct 2018 12:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रकाश सिंह बादल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने कहा है कि अगर पंजाब की शांति और भाईचारक सांझ के लिए उन्हें अपनी जान कुर्बान करनी पड़ी तो वह इसे सम्मान समझेंगे। उन्होंने कहा कि शांति और सांप्रदायिक सांझ उनके विश्वास का हिस्सा है। वह उन व्यक्तियों की साजिशों या धमकियों से नहीं डरते जो सिर्फ इसलिए उनकी जान लेना चाहते हैं कि उनकी मौजूदगी पंजाब में आग लगाने में रुकावट बनी हुई है। 

विज्ञापन


बादल ने आरोप लगाया कि ये वे तत्व हैं, जिन्हें हमेशा से कांग्रेस का समर्थन रहा है और कांग्रेस सत्ता में आने के बाद फिर सरगर्म हो गए हैं। बादल ने कहा कि ये नापाक गठजोड़ सिखों को दोबारा 1980 वाले खूनी रास्ते की तरफ धकेलने में लगा है। बादल ने एलान किया कि उन्हें सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा मुहैया कराई सुरक्षा की जरूरत नहीं है। 

सरकार को अगर यह सुरक्षा फालतू लगती है तो वह वापस ले सकती है। बादल ने कहा कि उन्हें सुरक्षा देने जैसी चालें चलने के बजाय सीएम शांति और सांप्रदायिक सद्भाव बचाने पर ध्यान लगाएं। सांप्रदायिक तनाव पैदा करने वाले खतरनाक खेल खेलना बंद करें। बादल ने कहा कि हर कोई जानता है कि पंजाब में गर्मख्याली राजनीति और खतरनाक नारों के पीछे हमेशा से कांग्रेस ही रही है। जिसका मकसद सिखों को उनके निर्वाचित प्रतिनिधियों के जरिए पवित्र गुरधामों की सेवा से वंचित करना है। कैप्टन अमरिंदर सिंह सरेआम एसजीपीसी पर कब्जे इच्छा जाहिर कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें