फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: अत्यंत गरीब परिवारों को गंभीर बीमारियों का जल्द मिलेगा इलाज, उपायुक्तों की अध्यक्षता में गठित होगी समिति

Fri, 15 Oct 2021 12:43 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि अत्यंत गरीब परिवारों के हृदय रोगियों को जिला स्तर पर उपचार में दिक्कतें आने की शिकायतें मिल रही हैं। इनके निवारण के लिए सरकार पूरी तरह से गंभीर है। जिलों में 3 वरिष्ठ अधिकारियों की समिति गठित की जाएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सीएम राहत कोष के तहत अत्यंत गरीब परिवारों को हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों का तुरंत एवं सुगम इलाज उपलब्ध करवाएंगे। इसके लिए जिलास्तर पर डीसी की अध्यक्षता में समितियां गठित होंगी। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को चंडीगढ़ में भाजपा सेवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ संवाद में यह घोषणा की।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री ने कहा कि अत्यंत गरीब परिवारों के हृदय रोगियों को जिला स्तर पर उपचार में दिक्कतें आने की शिकायतें मिल रही हैं। इनके निवारण के लिए सरकार पूरी तरह से गंभीर है। जिलों में 3 वरिष्ठ अधिकारियों की समिति गठित की जाएगी। इसमें डीसी के अलावा सिविल सर्जन एवं एक अन्य अधिकारी शामिल होगा। समिति से भाजपा सेवा प्रकोष्ठ के जिला पदाधिकारी संपर्क में रहेंगे।


यह भी पढ़ें: हरियाणा: मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले क्षेत्रों से जल्द पानी निकासी कराने के दिए निर्देश, सभी उपायुक्तों के साथ की वर्चुअल बैठक
विज्ञापन



गरीब परिवारों को मकान की मरम्मत के लिए दी जाने वाली अनुदान राशि को ऑनलाइन प्रक्रिया से शीघ्र उपलब्ध करवाया जाएगा ताकि किसी भी कारण से मकान खंडित होने पर तुरंत लाभ मिल सके। जिनकी परिवार पहचान पत्र में वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक होगी, उन्हें स्वत: ही बीपीएल कार्ड मिल जाएंगे। जिन लोेगोें के पास आयु प्रमाण पत्र नहीं है उनके लिए जिला स्तर पर मेडिकल बोर्ड का गठन किया जाएगा। इसके जरिये आयु सत्यापित कर प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि कौशल विकास विश्वविद्यालय में करीब 800 पाठयक्रमों में हुनर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को हरियाणा रत्न उपाधि से संबोधित किया और उन्हें सम्मानपूवर्क फोटो और पुस्तक भेंट की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें