फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: पोलिंग पार्टियां भूलीं अपना फर्ज, कहीं रखी मिली शराब तो कहीं नशे में मिले कर्मचारी

Wed, 09 Nov 2022 11:47 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

कासनी गांव में बूथ नंबर 67 पर पोलिंग अधिकारी जितेंद्र शराब के नशे में मिले। लांबा के बूथ नंबर 69 पर भी शराब के सेवन की बात सामने आई है। लापरवाही पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने तत्काल कार्रवाई का आदेश दिया। इसके बाद जोनल मजिस्ट्रेट ने शिकायत बौंदकलां थाने में सौंपी।
विज्ञापन
डीसी ने किया पोलिंग बूथों का निरीक्षण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी जिले में मतदान केंद्र पर पहुंचने के बाद तीन पोलिंग पार्टियां अपनी जिम्मेदारी भूल गईं। इनमें शामिल अधिकारी और कर्मचारियों ने न केवल शराब पी बल्कि एक मतदान बूथ के अंदर शराब तक रखी मिली। शिकायत मिलने पर जोनल मजिस्ट्रेट शंकरलाल ने संज्ञान लिया और बौंदकलां थाने में तीनों पोलिंग पार्टियों के खिलाफ शिकायत दी है। इसके आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


दरअसल, नौ नवंबर को होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां चुनाव सामग्री लेकर मंगलवार दोपहर बाद ही बूथों पर पहुंची थीं। यहां पहुंचने के बाद तीन पोलिंग टीमों ने भारी लापरवाही बरती। इन्होंने मतदान केंद्र में शराब रखी और सेवन भी किया। इसकी सूचना मिलने के बाद देर रात ही डीसी ने इन मतदान केंद्रों पर पहुंच निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्हें र्मिच के बूथ नंबर 78 पर शराब रखी मिली। इसके अलावा कासनी गांव में बूथ नंबर 67 पर पोलिंग अधिकारी जितेंद्र शराब के नशे में मिले। लांबा के बूथ नंबर 69 पर भी शराब के सेवन की बात सामने आई है। लापरवाही पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने तत्काल कार्रवाई का आदेश दिया। इसके बाद जोनल मजिस्ट्रेट ने शिकायत बौंदकलां थाने में सौंपी।
विज्ञापन

 

जोनल मजिस्ट्रेट की शिकायत पर इस संबंध में आबकारी अधिनियम समेत धारा 188, 290 और 34 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पवन कुमार, पुलिस प्रवक्ता।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें