फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस में भर्ती होने की सोच रहे हैं तो ये खबर जरूर पढ़ें

Sat, 14 May 2016 12:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कांगड़ा के पुलिस मैदान धर्मशाला में रविवार को भी ग्राउंड टेस्ट लिया गया। जिले भर से आए युवाओं ने इसमें हिस्सा लिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अगर आप हरियाणा पुलिस में भर्ती होने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। हरियाणा पुलिस में जून में शेष 5000 कांस्टेबल की भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में उम्मीदवारों को सभी चरणों के लिए तैयारियां और बढ़ानी होगी।
विज्ञापन


इस बार कांस्टेबल पद पर भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा में हरियाणा के भूगोल, इतिहास, संस्कृति सहित अन्य संबंधित पहलुओं पर से संबंधित प्रश्न प्रमुखता से पूछे जाएंगे। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जून में परीक्षा के आयोजित किए जाने की संभावना है। इसमें गणित, अंग्रेजी के अलावा 25 फीसदी केवल हरियाणा से संबंधित होंगे, ताकि नौकरी हासिल करने वालों को प्रदेश के बारे में कितनी जानकारी है इसका पहले ही पता चल सके।

अंतिम चयन के लिए इस सभी का मूल्यांकन होगा

26 को रोहड़ू, जुब्बल, कोटखाई और 27 को कुमारसैन और सुन्नी के अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। - फोटो : अमर उजाला
अंतिम चयन के लिए उम्मीदवारों को पीएसटी, शारीरिक मापदंडों की जांच, लिखित और इंटरव्यू को जोड़ा जाएगा, ऐसे में 100 में से 60 अंकों की लिखित परीक्षा के लिए भी अभी से तैयारियां शुरू करना उम्मीदवारों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

शुक्रवार को प्रकाश सिंह कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सौंपने के बाद अमर उजाला में बातचीत में कहा कि पहले हुई भर्तियों के दौरान भर्ती प्रक्रिया के लिए तय मानकों को दरकिनार किए जाने की बात कही। मौजूदा चयन प्रक्रिया के तहत अंतिम चयन के लिए जरूरी है कि उम्मीदवारों को विषयों की माकूल जानकारी होने सहित बेहतर शारीरिक क्षमता और व्यक्तित्व हो। 10 अंकों के इंटरव्यू की भी भूमिका अहम होगी।
विज्ञापन

चयन में मिल सकता है इनका लाभ

सेना में भर्ती को रैली - फोटो : फाइल फोटो
-रोजाना दौड़ लगाएं ताकि परीक्षा के दौरान किसी तरह की शारीरिक परेशानी का सामना न करना पड़े
-जिनका कद निर्धारित से अधिक है उन्हें इसके लिए अधिक अंक मिलेंगे, दूसरे चरणों में उन्हें इसका फायदा मिल सकता है
-दौड़ के लिए भी यही फॉर्मेट होगा, यानि कम समय में लक्ष्य हासिल करने वालों को अधिक अंक मिलेगा, रोजाना प्रैक्टिस से अधिक से अधिक अंक हासिल किए जा सकते हैं
-अन्य विषयों की पढ़ाई के साथ हरियाणा से संबंधित अधिक से अधिक जानकारियां हासिल करें
-अन्य विषयों की पढ़ाई को अधिक तवज्जो दे, क्योंकि 100 में से 60 अंकों की लिखित परीक्षा होगी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें