फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल खत्म, आज निजी स्कूल खुले, पर दाखिला न देने पर अडिग

Thu, 12 May 2016 12:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
सरकार के खिलाफ हरियाणा के निजी स्कूलों का धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा के निजी स्कूलों ने आज हड़ताल खत्म करके स्कूल खोल दिए हैं, लेकिन वे दाखिला न देने पर अड़े हैं। इसके चलते पिछले कई दिनों से सड़कों पर उतरे अभिभावकों की परेशानी कम होती नहीं दिख रही है। निजी स्कूल संचालक संघों ने मंगलवार को सीएम सिटी करनाल में धरना दिया। इनके साथ बड़ी संख्या में स्कूलों का स्टाफ भी आया। स्कूल संचालकों ने यहां हड़ताल खत्म कर बुधवार से स्कूल खोलने का फैसला।
विज्ञापन


धरने पर यह फैसला लिया गया कि आगे से वे न तो सरकार के किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और न ही सरकार का सहयोग करेंगे। इतना ही नहीं जब तक सरकार प्रति बच्चा 2500 रुपये प्रति माह नहीं देगी तब तक नए दाखिले नहीं करेंगे। स्कूल प्रबंधकों ने हड़ताल खत्म कर आगामी तीन दिन तक धरना जारी रखने की घोषणा की। इसके बाद रोहतक, भिवानी, अंबाला में मंत्रियों के आवास का घेराव किया जाएगा।

सुबह करीब साढ़े दस बजे 1500 से अधिक निजी स्कूलों के संचालक व अध्यापक-अध्यापिकाएं करनाल पहुंचे। उन्होंने सेक्टर 12 ग्राउंड में डेरा जमाया। प्रदेश स्तरीय धरने की अध्यक्षता फैडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष कुलभूषण शर्मा ने की। निजी स्कूलों की तीनों यूनियन हरियाणा संयुक्त विद्यालय संघ के प्रधान विजेंद्र मान, इंडिपेंडिट स्कूल एसोसिएशन के आरएस विर्क व प्राइवेट स्कूल संघ के सत्यवान कुंडू भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


कुलभूषण शर्मा ने सभी साथियों के साथ मंत्रणा के बाद मंच से घोषणा की कि वे आगे से सरकार के किसी भी कार्यक्रम में सहयोग नहीं करेंगे। न तो रैली के लिए बसें देंगे और न ही सरकार के किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि 15 अगस्त और 26 जनवरी को अलग रखा गया है। धरने को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि वे किसी भी सूरत में 134 ए के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देंगे। अगर सरकार गरीब बच्चों का दाखिला चाहती है तो प्रति बच्चा 2500 रुपये प्रति माह जमा करवाएं।
विज्ञापन

तीन दिन धरना फिर मंत्रियों का घेराव

सरकार के खिलाफ हरियाणा के निजी स्कूलों का धरना - फोटो : अमर उजाला
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने बुधवार से स्कूल खोलने का एलान कर दिया है। स्कूल संचालकों ने स्कूल खोलने के बाद भी अगले तीन दिनों तक धरना प्रदर्शन जारी रखने का निर्णय लिया है। 14 व 15 मई को रोहतक, अंबाला व भिवानी में मंत्रियों के आवास का घेराव करने का भी एलान किया गया है। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने 134-ए के दाखिलों का दबाव बनाया गया तो वे स्कूल बंद कर ताला चाबी सरकार को सौंप देंगे।

यमुनानगर को छोड़कर अन्य जगह बंद रहे स्कूल
यमुनानगर को छोड़कर मंगलवार को प्रदेश के अन्य जिलों में निजी स्कूल बंद रहे। इसके चलते लगातार पांचवें दिन बच्चों की पढाई ठप रही। इससे अभिभावकों में भी रोष रहा। कई जिलों में अभिभावक संघों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर निजी स्कूल संचालकों की मनमानी पर अंकुश लगवाने और हड़ताल समाप्त करवाने का आग्रह किया।

अभिभावकों का कहना था कि उनके बच्चों ने टेस्ट में 55 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं इसके बावजूद प्राइवेट स्कूल बच्चों का एडमिशन लेने से साफ मना कर रहे हैं। स्कूल बंद करने से न सिर्फ उनके बच्चों को एडमिशन नहीं मिल पा रहा है, बल्कि इन स्कूलों में पढ़ने वाले अन्य बच्चों की पढ़ाई को भी नुकसान पहुंच रहा है।

कुरुक्षेत्र में होंगे दाखिले
कुरुक्षेत्र में निजी स्कूल बुधवार को गरीब विद्यार्थियों को एडमिशन देने के लिए राजी हो गए हैं। प्रोग्रेसिव स्कूल एसोसिएशन चेयरमैन ने बकायदा इसके लिए निजी स्कूलों को पत्र जारी कर दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें