फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट से गैंगस्टर लारेंस को डेराबस्सी लेकर पहुंची पुलिस, ये रही वजह

Thu, 30 Nov 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़, डेराबस्सी
विज्ञापन
लारेंस बिश्नोई को डेराबस्सी अदालत में पेश करने ले जाते पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस दिल्ली के द्वारका से पकड़े पांच गैंगस्टरों की निशानदेही पर बुधवार को हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई को फरीदकोट जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई।
विज्ञापन


पुलिस ने भारी पुलिस फोर्स की मदद से डेराबस्सी अदालत कांप्लेक्स को पुलिस छावनी में तबदील कर दिया। चप्पे चप्पे पर पुलिस जवानों का पहरा था। अदालत ने गैंगस्टर को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने बीते दिनों दिल्ली के द्वारका क्षेत्र से पांच गैंगस्टरों को काबू किया था। आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग भी की थी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई कर आरोपियों को काबू कर लिया था।

आरोपियों के पास से भारी मात्रा में असला बरामद हुआ था। इसी गिरोह के पहले एक आरोपी दीपू बनूड़ को पुलिस ने भिवानी से प्रोडक्शन वारंट पर लाई थी। इसके बाद पुलिस ने दिल्ली में पकड़े गए पांचों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाई। इनसे पूछताछ में खुलासा हुुआ था कि वह कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई को फरीदकोट जेल से छुड़वाने की फिराक में थे। इस कड़ी को जोड़ने के लिए पुलिस फरीदकोट जेल से लारेंस बिश्नोई को लेकर आई थी।
विज्ञापन


इसी गिरोह ने बीते 6 सितंबर की रात गांव फतेहपुर जट्टां में एक स्विफ्ट कार चालक पर फायर कर कार छीन ले गए थे। इससे पहले इसी गिरोह ने बनूड़ की महिला पार्षद प्रीती वालिया के पति दलजीत सिंह का कत्ल किया था। कत्ल करने के बाद आरोपी इंडेवर कार में भाग रहे थे। इसी बीच उनकी गाड़ी पंक्चर हो गई, जिसके बाद आरोपियों ने डेराबस्सी में कार छीन ली।

ख़ौफ या चौकसी
फरीदकोट जेल से कैदियों वाली जिस गाड़ी में लारेंस को लाया गया था, उसमें करीब 15 पुलिस मुलाजिम बैठे थे और पुलिस की एक गाड़ी एस्कॉर्ट करती आ रही थी। फरीदकोट जेल से लारेंस को ल कर निकलने के बाद पुलिस रास्ते में किसी जगह पर भी नहीं रुकी। मोहाली पुलिस लारेंस को लेने के लिए रात को ही रवाना हो गई थी, करीब 300 किलोमीटर का सफ़र तय कर पहुंचने के बाद वहां से लेकर वापस निकल गए।

सुबह से बिना रोटी पानी के सफ़र कर रहे थे। करीब 3 बजे पुलिस लारेंस को लेकर डेराबस्सी अदालत में पहुंची। डेराबस्सी थाना प्रमुख गुरप्रीत सिंह बेस ने खुद अदालत में पेश होकर लारेंस का पुलिस रिमांड मांगा। तीन दिनों का पुलिस रिमांड मिलने पर डेराबस्सी पुलिस ने लारेंस को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें