फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने करवाई सुरक्षा मुहैया, बैंकों के पास 14 करोड़ बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सुरक्षा मुहैया करवाने के लिए बैंकों के पास पुलिस विभाग का 14 करोड़ रुपये बकाया है। करोड़ों रुपये लेने में पुलिस विभाग नाकाम नजर आई है। यह खुलासा सेक्टर-27 निवासी समाजसेवी आरके गर्ग की ओर से मांगी गई आरटीआई में हुआ है। एसबीआई की तरफ पांच करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया और एक करोड़ 15 लाख आरबीआई ने चुकाना है।
विज्ञापन

बता दें बैंकों को सुरक्षा मुहैया करवाने के लिए पुलिस विभाग पुलिसकर्मियों को बैंकों में ड्यूटी के लिए तैनात करती है। इसमें गार्ड ड्यूटी, करेंसी चेस्ट की सुरक्षा और एस्कॉर्ट ड्यूटी लगती है। पुलिसकर्मी के वेतन और उसके रैंक के हिसाब से जो सरकारी वेतन बनता है उसका घंटों और दिन के हिसाब से बिल बनता है। यह पुलिस विभाग बैंकों से लेता है। लेकिन 31 मार्च 2022 तक लगभग 14 करोड़ रुपये से ज्यादा पुलिस विभाग का बैंकों के पास बकाया है।
गर्ग की ओर से आरटीआई में पुलिस विभाग से मांगी गई जानकारी को डीएसपी मुख्यालय रजनीश ने नहीं दिया। इसके बाद आरके गर्ग ने एसएसपी मुख्यालय मनोज मीणा से मिलकर आरटीआई की जानकारी देने के लिए अपील की। इसके बाद उन्हें पुलिस विभाग की से जानकारी दी गई। इसमें लगभग दो दर्जन बैंक शामिल हैं जिन्होंने पुलिस विभाग का पैसा चुकाना है। इसमें सिर्फ एसबीआई बैंक ने ही पांच करोड़ से ज्यादा रुपये पुलिस विभाग को चुकाने हैं जबकि आरबीआई ने एस्कॉर्ड ड्यूटी के एक करोड़ 15 लाख 53 हजार 296 रुपये पुलिस विभाग को देने हैं। एस्कॉर्ट ड्यूटी के लिए एक्सिस बैंक ने 12 लाख 48 हजार 30 रुपये देने हैं। इसी तरह अन्य बैंकों की तरफ पुलिस विभाग का पैसा बकाया है।
विज्ञापन

वर्जन
हम बिल बैंकों को भेजते रहते हैं। बिल के पैसे आते रहते हैं। तकरीबन कई बैंकों ने पूरी रकम चुका दी है। अन्य बैंकों से पैसे आ रहे हैं।
-मनोज मीणा, एसएसपी मुख्यालय
वर्जन
पुलिस विभाग के पास पहले ही पुलिसकर्मियों की कमी है। बैंक को सुरक्षा प्रदान करना भी जरूरी है। बैंक में कोई घटना घट जाए तो पुलिस जिम्मेदारी होती है लेकिन बैंकों के पास पुलिस विभाग के करोड़ों रुपये रुके हुए हैं। बैंकों को चाहिए कि वह तुरंत पुलिस विभाग के पैसे चुकाए ताकि उन पैसों से पुलिस विभाग कुछ अच्छा काम कर सके। -आरके गर्ग, समाजसेवी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें