फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पानी फेंक-फेंक कर गिराया प्रदर्शनकारी टीचर्स को

Tue, 19 May 2015 03:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
चार महीने से धरने पर बैठे कंप्यूटर शिक्षकों पर सोमवार को फिर पुलिस ने बर्बरता दिखाई। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कंप्यूटर शिक्षकों पर लाठियां बरसाईं और वाटर कैनन का प्रयोग किया। मांगें पूरी न होने से गुस्साए कंप्यूटर शिक्षकों ने शिक्षा सदन का घेराव करने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने शिक्षकों को खदेड़ा।
विज्ञापन


कंप्यूटर शिक्षक शिक्षा सदन से आगे निकलते हुए बेला विस्टा चौक पर पहुंच गए। आधे घंटे तक पुलिस और टीचर्स आमने-सामने रहे। शिक्षक नहीं माने तो पुलिस ने लाठीचार्ज और वाटर कैनन का प्रयोग किया। इस दौरान कई शिक्षक दूर-दूर जाकर गिरे और कई चोटिल हुए।

कुछ टीचर्स डिवाइडर पर जाकर लगे तो कई सड़क पर घिसटते हुए दूर जा गिरे। प्रधान बलराम धीमान सहित सात-आठ कंप्यूटर शिक्षकों को चोटें आई। रोहतक के उमेश को पानी की बौछारों से आंख पर चोट लगी तो टीचर बलविंदर कौर को कान पर चोटें आई। बलविंद्र को सेक्टर छह के सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन


बातचीत के लिए कोई नहीं आया
दो घंटे तक प्रदर्शन के बाद शिक्षक चौक पर ही बैठे रहे, लेकिन सरकार या प्रशासन की तरफ से कोई बातचीत के लिए नहीं पहुंचा। इससे परेशान कंप्यूटर शिक्षकों ने आंदोलन और उग्र करने की चेतावनी दे डाली। सोमवार को लाठीचार्ज के बाद कंप्यूटर शिक्षकों का गुस्सा और बढ़ गया और उन्होंने फिर सड़क पर उतरने का ऐलान कर दिया।

शिक्षक संघ के प्रधान बलराम धीमान ने बताया कि अब सरकार से आरपार की लड़ाई होगी। संघ के प्रवक्ता सुरेश नैन ने कहा कि सरकार चाहे तो समस्या के समाधान के लिए रास्ता निकल सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें