फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होशियारपुर के हरकीरत को अमेरिका में अवॉर्ड

Tue, 19 May 2015 03:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ह्यूस्टन/होशियारपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
होशियारपुर के हरकीरत सिंह सैनी को अमेरिका के प्रतिष्ठित अवॉर्ड ‘टॉप सिविलियन सुपरवाइजर ऑफ द ईयर’ से सम्मानित किया गया है। 44 वर्षीय सैनी टेक्सास में ह्यूस्टन पुलिस में कार्यरत हैं।
विज्ञापन


पुलिस प्रमुख चार्ल्स ए मैक्लीलैंड और ह्यूस्टन के मेयर एनीसे पार्कर ने कुशल सेवाओं के लिए सैनी को यह सम्मान दिया। सैनी करीब 15 साल से ह्यूस्टन पुलिस विभाग में बतौर पुलिस रिकॉर्ड सुपरवाइजर काम कर रहे हैं।

पंजाब के होशियारपुर के रहने वाले सैनी ने नई दिल्ली के देशबंधु कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। 1998 में वह अमेरिका चले गए और मार्च 2000 में ह्यूस्टन पुलिस विभाग में शामिल हुए। सम्मान मिलने के बाद सैनी को अमेरिकी सिख समुदाय से हजारों बधाई संदेश मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें