फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: चोर गिरोह का भंड़ाफोड़, चोरी के 84 मोबाइल, 11 बाइक और चार साइकिल बरामद

Sun, 29 Jan 2023 11:44 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)

सार

पुलिस ने हरविंद्र सिंह को काबू किया तो उसकी निशानदेही पर लोगों से झपटे गए 84 मोबाइल, विभिन्न कंपनियों के 9 मोटरसाइकिल, 1 स्कूटी और चार साइकिलें बरामद की हैं। हरविंद्र सिंह समेत सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
चोरों से बरामद बाइक व मोबाइल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अबोहर व आसपास क्षेत्रों में पिछले काफी समय से हो रही मोबाइलों की छीनाझपटी व बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए थाना नं. 2 की पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। इसके तहत चोरी के आरोप में काबू किए गए चार चोरों से बड़ी मात्रा में चोरी के मोबाइल, मोटरसाइकिल और साइकिल बरामद की है। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


रविवार को थाना नं. 2 में जानकारी देते हुए सुखविंद्र सिंह बराड़ ने बताया कि 23 जनवरी को ठाकुर आबादी निवासी जुती बनाने वाले राजिंद्र कुमार पुत्र चिमन लाल की दुकान से हजारों रुपये की कीमती जुतियां चोरी हुई थी। इस मामले में पुलिस ने राजिंद्र कुमार के बयान पर किल्लियांवाली रोड़ निवासी आकाश पुत्र सुरेश कुमार, गौरव पुत्र राजिंद्र, हन्नी पुत्र संजय कुमार तथा करण पुत्र तुलगीराम के खिलाफ मामला दर्जकर चारों को काबू किया। 

बराड़ ने बताया कि इन चारों आरोपियों को अदालत में पेशकर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया और पूछताछ में इन चारों ने खुलासा किया कि वे शहर के विभिन्न स्थानों से मोबाइल झपटते हुए बाइक व साइकिल चोरी करके किल्लियांवाली रोड़ कंबोज मोहल्ला निवासी हरविंद्र सिंह उर्फ हैप्पी को बेचते थे।
विज्ञापन


पुलिस ने हरविंद्र सिंह को काबू किया तो उसकी निशानदेही पर लोगों से झपटे गए 84 मोबाइल, विभिन्न कंपनियों के 9 मोटरसाइकिल, 1 स्कूटी और चार साइकिलें बरामद की हैं। हरविंद्र सिंह समेत सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अन्य चोरियों का खुलासा हो सके। इस मौके पर थाना नं. 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह, हवलदार राजकुमार भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें