फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Election: पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, बोले- भाजपा को जीतने से कोई नहीं रोक सकता

Thu, 26 Sep 2024 10:57 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीरवार को मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत ऑडियो ब्रिज के माध्यम से कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए आश्वस्त किया कि आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए दलों ने ताकत झोंक दी है। सभी राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता हरियाणा में रैली, जनसभाएं कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीरवार को मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत ऑडियो ब्रिज के माध्यम से कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा चुनाव में मतदान के लिए सिर्फ एक हफ्ते का समय बचा है। इसलिए हर कार्यकर्ता को अपने बूथ पर पूरी ताकत झोंक देनी चाहिए। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया किया बूथ जीते तो दुनिया की कोई ताकत भाजपा को चुनाव जीतने से नहीं रोक सकती। उन्होंने कहा- हरियाणा का प्रत्येक पोलिंग बूथ भाजपा की मजबूत चौकी है और किसी भी कीमत पर पार्टी के झंडे को अपने बूथ पर झुकने नहीं देना है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा- कांग्रेस का आधार सिर्फ झूठ बोलने पर टिका है। कांग्रेस के लाउडस्पीकर जो पहले बड़े-बड़े दावे कर रहे थे, उनका करेंट अब ठंडा पड़ गया है। पिछले 10 वर्षों में कांग्रेस विपक्ष के रूप में भी कमजोर रही है। कांग्रेस पिछले 10 सालों में जनता के मुद्दों से दूर रही है। उनकी सारी राजनीति अपने परिवारों के लिए है या फिर अपने गुटों के लिए है। कांग्रेस के आंतरिक कलह से हरियाणा का बच्चा-बच्चा परिचित है, लेकिन हमारी रणनीति उनके कलह पर केंद्रित नहीं होनी चाहिए। हमें अपने परिश्रम से अपना झंडा लहराना है।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा- हरियाणा की जनता बहुत जागरूक है। वे जानते हैं कि हरियाणा का विकास बिना किसी रोक-टोक के तेज गति से आगे बढ़ाना है और दिल्ली में जिसकी सरकार हो उसी की सरकार को हरियाणा में भी लाना पड़ेगा। हरियाणा ने पिछले सात दशकों में लगातार यही किया है। इस बार भी हरियाणा दिल्ली की भाजपा सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर हरियाणा को हिंदुस्तान का नंबर एक राज्य बनाने के लिए अग्रसर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें