फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी का बड़ा एलान: कुछ सालों में 75 प्रतिशत घरों में पाइप से गैस देने का लक्ष्य, उपलब्धियां भी गिनाईं

Wed, 10 Aug 2022 05:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पीएम मोदी ने कहा कि अब पेट्रोल में 10 प्रतिशत एथेनॉल मिलाया जाएगा। मौजूदा समय में 400 करोड़ लीटर एथेनॉल का उत्पादन हो रहा है। पहले 40 लीटर का उत्पादन होता था। पीएम मोदी ने उज्जवला योजना का भी जिक्र किया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हरियाणा के पानीपत में 2जी एथेनॉल प्लांट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने ऊर्जा के क्षेत्र में अपनी सरकार की उपलब्धियों और विजन को लोगों के सामने रखा। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार समस्याओं का स्थाई समाधान करने का प्रयास कर रही है। इस प्लांट का सड़ा गला अनाज, गन्ने की खोई, धान और गेहूं के अवशेष का ईंधन बनाने में इस्तेमाल किया जाएगा। सरकार ने गोवर्धन योजना भी शुरू की है। इस योजना से भी किसानों की आय बढ़ेगी।

विज्ञापन


देश में नैनो फर्टिलाइजर का उत्पादन हो रहा है। यह सभी नई योजनाएं और प्लांट देश को स्थाई समाधान की ओर लेकर जाएंगे। हमारे किसान आत्मनिर्भरता के सबसे बड़े उदाहरण। गांव के लोगों में बचत की प्रवृत्ति बहुत अधिक होती है।  पिछले पांच सालों में 50,000 करोड़ रुपये विदेश में जाने से बचे हैं।

आठ साल पहले देश में 800 से कम सीएनजी स्टेशन थे। आज देशभर में साढ़े 4000 से अधिक सीएनजी स्टेशन है। कुछ वर्षों में देश के 75 प्रतिशत लोगों के घरों में पाइप से गैस देने का लक्ष्य है।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि अब पेट्रोल में 10 प्रतिशत एथेनॉल मिलाया जाएगा। मौजूदा समय में 400 करोड़ लीटर एथेनॉल का उत्पादन हो रहा है। पहले 40 लीटर का उत्पादन होता था। पीएम मोदी ने उज्जवला योजना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पहले 14 करोड़ लोगों के पास गैस कनेक्शन थे। महिलाओं को रसोई के धुएं में छोड़ दिया गया था। उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा था। अब उज्जवला योजना के तहत नौ करोड़ से अधिक महिलाओं को गैस कनेक्शन दिए गए हैं। अब देश में 130 करोड़ लोगों के पास गैस कनेक्शन हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें