चंडीगढ़। रूट्स आएटा टेनिस सीरीज के पहले ही दिन सोमवार को खिलाड़ियों ने अपने अपने मुकाबलों में जीत दर्ज कर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। चैंपियनशिप के मुकाबले रूट्स टेनिस अकादमी में खेले जा रहे हैं। लड़कों के अंडर 14 और 18 आयु वर्ग में खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
अंडर 18 आयु वर्ग में परगुन ठाकुर ने दक्ष को 6-0, 6-1, त्रिशुभम कुमार ने ध्रुव को 6-2, 6-2. अर्णव ने ताशी को 6-3, 6-0, अनंत गुप्ता ने कनक कटारिया को 6-0, 6-0, अभिनव शर्मा ने गुरसंत सिंह को 6-1, 6-0, यश राणा ने वैदिक को 6-0, 6-0 से, आयुष ने परम को 6-3, 6-0 से हरा दिया। अंडर 14 आयु वर्ग में अर्णव सिंह ने अभयवीर सिंह को 6-2, 6- 4, शौर्यावीर सिंह ने ओजस्वी जैन को 6-1, 6-0, केविन ग्रोवर ने अमृत चौधरी को 7-5, 6-1 से हरा दिया।