फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: रोपड़ में सरकारी स्कूल के नीलामी की तैयारी, अखबारों में विज्ञापन छपा, अकाली दल ने सरकार को घेरा

Sun, 27 Mar 2022 04:55 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब)

सार

अकाली दल के वरिष्ठ नेता व पूर्व शिक्षा मंत्री डॉक्टर दलजीत सिंह चीमा ने प्रेसवार्ता में सरकार के इस कदम को गलत बताया और कहा कि आप ने दिल्ली के स्कूलों में सुधार को प्रचार में शामिल कर पंजाब में सरकार बनाई है। अब सरकार बनते ही इस स्कूल की नीलामी का विज्ञापन दिया गया है। 
विज्ञापन
सरकारी स्कूल को नीलाम करने की तैयारी। - फोटो : @drcheemasad
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोपड़ में थर्मल प्लांट बनाए जाने के समय यहां काम करने वाले विभाग के कर्मचारियों के लिए पावर कॉलोनी बनाई गई थी। अब जब थर्मल प्लांट की यूनिटों को लगातार बंद किया जा रहा है तो इस पावर कालोनी को भी बंद किया जाएगा। यही वजह है कि पावर कॉलोनी में चल रहे सरकारी स्कूल पर ताला जड़ दिया गया है। कांग्रेस सरकार के समय जब इस स्कूल को बंद करने का नोटिस जारी किया गया तो लोगों और अकाली दल व आम आदमी पार्टी के नेताओं ने निशाना साधा था। 

विज्ञापन


चुनाव में भी यह मुद्दा काफी गरम रहा और नेताओं ने इस कॉलोनी और स्कूल को बंद न करने का वादा किया। अब चुनाव खत्म होने के बाद इस सरकारी स्कूल को नीलाम करने का विज्ञापन अखबारों में छपा। सैकड़ों विद्यार्थियों के भविष्य को उज्ज्वल करने वाले इस सरकारी स्कूल में ताला लगा है और इमारत को नीलाम करने की प्रक्रिया शुरू है। अकाली दल के वरिष्ठ नेता व पूर्व शिक्षा मंत्री डॉक्टर दलजीत सिंह चीमा ने प्रेसवार्ता में सरकार के इस कदम को गलत बताया और कहा कि आप ने दिल्ली के स्कूलों में सुधार को प्रचार में शामिल कर पंजाब में सरकार बनाई है। अब सरकार बनते ही इस स्कूल की नीलामी का विज्ञापन दिया गया है। 

उन्होंने कहा कि इस स्कूल के लिए संघर्ष करने वाले मौजूदा समय में आप विधायक चुप हैं। वहीं कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि यह पिछली सरकार की नाकामयाबी है, जिन्होंने इस जगह को पुडा के अधीन कर दिया है। उन्होंने कहा कि फाइल ले ली गई है। इस पर काम किया जा रहा है। डीसी सोनाली गिरी ने माना कि स्थानीय लोगों को इस स्कूल के बंद होने के कारण समस्या का सामना करना पड़ रहा है, जिसके लिए विभाग के साथ बात की जा रही है और कोशिश की जा रही है कि इसके नजदीक अन्य स्कूल की स्थापना हो सके। यहां अर्बन विकास का प्रोजेक्ट लाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें