फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: महिला सिपाही पदों के लिए शारीरिक मापदंड शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले दिन 4000 उम्मीदवारों को पीएमटी के लिए बुलाया गया
विज्ञापन

तीन दिन तक चलेगी पीएमटी, पहले से पुरुष अभ्यर्थियों का हो चुका पीएमटी
चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस में महिला सिपाही (सामान्य डयूटी) के 1000 पदों पर भर्ती के लिए शुक्रवार से पीएमटी (प्री मेडिकल टेस्ट) पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल खेल परिसर में शुरू हुई। आयोग ने तीन दिन तक पीएमटी का शेड्यूल जारी किया गया है। इसके लिए अलग -अलग स्लॉट के हिसाब से अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।
विज्ञापन

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने कहा कि शारीरिक मापदंड के लिए खेल विभाग से महिला कोचों की ड्यूटी लगी है। इसके अलावा अन्य विशेषज्ञ भी पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं। आयोग की ओर से ग्रिवेसिंस सुनने के लिए अलग से हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पांच हजार पुरुष सिपाही व एक हजार महिला पुलिस सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया को आयोग ने आगे बढ़ाया है। इसी प्रकार, सीईटी (सामान्य पात्रता परीक्षा) ग्रुप सी पास कर चुके उम्मीदवारों के लिए जिन्होंने अपने पदों का विकल्प दिया है, उस पर भी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें