फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में सैनिटाइजर में एल्कोहल की मात्रा ज्यादा, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने पीजीआई को सौंपी जांच

Mon, 13 Apr 2020 08:10 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अनिल विज। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

हरियाणा में सियासी लोगों के फोटो के साथ बांटे जा रहे सैनिटाइजर के मामले में जांच बैठ गई है। सरकार ने इस मामले में सैनिटाइजर में एल्कोहल की मात्रा अधिक पाए जाने पर यह फैसला लिया है। जानकारी के मुताबिक सैनिटाइजर में एल्कोहल की मात्रा 70 प्रतिशत तक होनी चाहिए लेकिन सरकार के पास जानकारी आई है कि इसमें 90 प्रतिशत तक एल्कोहल पाया गया है। जिसके बाद इसकी जांच पीजीआई रोहतक को दी गई है। चूंकि इस मामले में सियासत भी गर्मा चुकी है, इसलिए यह पता लगाना आवश्यक हो गया था कि सैनिटाइजर कहां बन रहा है और सप्लाई किस तरह से हो रही है।

विज्ञापन


इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि सियासी फोटो इतनी मात्रा में कहां से छपवाए गए हैं। हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कई सियासी दिग्गजों के फोटो लगे सैनिटाइजर में एल्कोहल की मात्रा बहुत ज्यादा पाए जाने पर संबंधित नोडल अफसर को पूरे मामले में जांच पड़ताल कर रिपोर्ट देने को कहा है। 

Trending Videos
विज्ञापन

इस तरह के सैनिटाइजर सत्ताधारी दल भाजपा, जजपा के अलावा कांग्रेस के भी कईं नेताओं द्वारा बांटे जा रहे थे। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने इन सैनिटाइजर में एल्कोहल की मात्रा ज्यादा होने का मामला उनके संज्ञान में आने की पुष्टि कर दी है।

विज ने कहा कि इस मामले के संज्ञान में आने के तुरंत बाद में उन्होंने विभागीय नोडल अधिकारी को इसकी जांच पड़ताल करने के बाद रिपोर्ट देने के लिए कहा है। विज ने कहा कि रिपोर्ट मिल जाने के बाद अगर इसमें कोई लापरवाही हुई होगी तो जिम्मेदार पर कार्रवाई होगी।

जमातियों के संदर्भ में पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने बताया कि हरियाणा में कुल 1614 जमाती पाए गए हैं, जिसमें से पॉजिटिव की संख्या 110 तक पहुंच गई है। विज ने कहा कि काफी संख्या में लोगों को क्वारंटीन किया गया है।
 
पहले सभी का उपचार किया जा रहा है लेकिन जिन जमातियों ने बार-बार अपील के बाद भी अपने आपको प्रशासन के सामने पेश नहीं किया, उन पर केस दर्ज हो चुके हैं। इनको जेल भेजा जाएगा लेकिन जेल में कहीं संक्रमण न फैला दें, इस बात का भी खास ख्याल रखा जा रहा है।

लापरवाही मिलने पर होगी कार्रवाई 
सैनिटाइजर का मामला संज्ञान में आने के बाद पीजीआई रोहतक के डॉ. ध्रुव को इसकी जांच सौंपी गई है। चूंकि वे नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। इसलिए उनसे जांच करवाई जा रही है। - अनिल विज, गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें