चंडीगढ़। पीजीआई के इंटरनल मेडिसिन विभाग के क्लीनिकल इम्युनोलॉजी और रह्युमेटोलॉजी सर्विस के प्रोफेसर अमन शर्मा को सीएमई द्रोणाचार्य पुरस्कार से नवाजा गया है। उन्हें यह सम्मान रह्युमेटोलजी के क्षेत्र में निरंतर अनुकरणीय योगदान के लिए दिया गया है। उन्हें यह पुरस्कार 26 अगस्त को वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले ने केेरल के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा व संयुक्त सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय लव अग्रवाल की उपस्थिति में दिया।
प्रो. अमन शर्मा लगभग दो दशकों से रह्युमेटोलजी के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कई पुरस्कार जीते हैं। इसमें ईरा ओरेशन, जायडस ओरेशन, सीएमसी वेल्लोर, मिड कैरियर रह्युमेटोलॉजिस्ट ओरेशन, रविंद्र नाथ टैगोर ओरेशन, आर सुब्रह्मण्यम ओरेशन, सूरवर ट्रस्ट विजिटिंग प्रोफेसरशिप और डीआरए यंग इन्वेस्टिगेटर अवॉर्ड शामिल है।