फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ प्रशासन की नाकामी: 10 संपर्क सेंटरों पर हो रहे ओपीडी पंजीकरण की लोगों को नहीं दी जानकारी, जीएमएसएच-16 में बढ़ रही भीड़

Sun, 24 Oct 2021 01:27 PM IST
प्रमोद कुमार अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ के जीएमएसएच-16 के लिए 10 संपर्क सेंटरों पर हो रहे ओपीडी पंजीकरण किया जा रहा है। लेकिन इसकी लोगों को कोई जानकारी दी गई है। जिसके कारण यूटी प्रशासन की नाकामी को लेकर अब लोग सवाल करने लगे हैं। वहीं, जीएमएसएच-16 में बढ़ रही भीड़ भी परेशानी का कारण बन रही है।
विज्ञापन
जीएमएसएच-16 - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड से बचाव के मानकों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने 10 संपर्क केंद्रों में जीएमएसएच-16 के ओपीडी पंजीकरण की सुविधा शुरू की है। सुविधा शुरू होने के 6 दिन गुजरने के बाद भी लोगों को इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। नतीजतन शनिवार का दिन होने के बावजूद अस्पताल के पंजीकरण काउंटर पर सुबह 8 से 12 बजे तक लंबी कतार लगी रही। मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि उन्हें संपर्क केंद्र पर पंजीकरण शुरू होने की जानकारी ही नहीं है, वरना वे वहीं से कार्ड बनवाकर आते।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-फतेहाबाद: जाखल पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका तो युवक ने किया हंगामा, साथियों के साथ मिलकर एसएचओ से की धक्कामुक्की

दूसरी तरफ सुविधा के तहत जीएमएसएच-16 में बार-कोडेड ओपीडी कार्ड जारी करने के लिए एक अलग काउंटर उपलब्ध कराया गया है। इसके तहत ऑनलाइन पंजीकरण के बाद मरीज बिना किसी परेशानी के विशेष काउंटर से ओपीडी कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। हालाकि ऑनलाइन काउंटर पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अस्पताल प्रशासन इनकी संख्या बढ़ाने की योजना बना रहा है, लेकिन मरीजों की संख्या ही उस काउंटर पर न के बराबर है। लोग अब भी जीएमएसएच-16 में फ्री वॉक इन रजिस्ट्रेशन कराने ही पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-पंजाब: 17 साल से कैप्टन अमरिंदर सिंह की दोस्त हैं अरूसा आलम, केंद्रीय एजेंसियों की जांच रिपोर्ट के बाद लगातार मिलता रहा वीजा

इन केंद्रों पर है पंजीकरण की सुविधा

  • संपर्क केंद्र सेक्टर-10
  • संपर्क केंद्र सेक्टर-15
  • संपर्क केंद्र सेक्टर-40
  • संपर्क केंद्र सेक्टर-43
  • संपर्क केंद्र इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1
  • संपर्क केंद्र धनास
  • संपर्क केंद्र मौलीजागरां
  • संपर्क केंद्र बापूधाम कॉलोनी
  • संपर्क केंद्र मनीमाजरा
  • संपर्क केंद्र मलोया


धीरे-धीरे मरीजों को सुविधा की जानकारी हो रही है। 10 संपर्क केंद्रों पर मरीजों के पंजीकरण की क्या स्थिति है, इसका आकलन अब तक नहीं कराया गया है।
-डॉ. सुमन सिंह, निदेशक, स्वास्थ्य

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें