फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: लुधियाना में सिलिंडर लीक से हड़कंप, घर छोड़कर भागे लोग, आधे घंटे रोकनी पड़ी दादर एक्सप्रेस

Fri, 12 May 2023 10:08 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

धूरी लाइन किनारे लीक एलपीजी सिलिंडर पड़ा होने की सूचना मिलते ही लुधियाना स्टेशन पर हड़कंप मच गया। एहतियात के तौर पर दादर एक्सप्रेस को आउटर सिग्नल पर रोक दिया गया। करीब आधे घंटे तक ट्रेन आउटर पर खड़ी रही।
विज्ञापन
धूरी लाइन के किनारे पड़ा लीक सिलिंडर और पटरी पर खड़ी दादर एक्सप्रेस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के आजाद नगर में शुक्रवार दोपहर करीब सवा एक बजे एलपीजी सिलिंडर लीक होने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। सिलिंडर वितरित करते समय गैस की बदबू आने पर डिलीवरी बॉय ने लीक सिलिंडर को ऑटो से नीचे उतारकर चेक किया तो उसमें से तेजी से गैस का रिसाव हो रहा था। उसने बिना देरी सिलिंडर को दूर खुली जगह में रख दिया।

विज्ञापन


उसने सिलिंडर पर बोरी रखकर गैस के रिसाव को रोकने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हुआ। देखते ही देखते पूरे इलाके में एलपीजी गैस की बदबू फैल गई और लोग दहशत में अपने घरों से निकलकर भागने लगे। हालांकि डिलीवरी बॉय ने लीक एलपीजी सिलिंडर को खुली जगह पर रखा था लेकिन यह जगह धूरी रेलवे लाइन से चंद कदम की दूरी पर थी।

स्टेशन पर मचा हड़कंप
धूरी लाइन किनारे लीक एलपीजी सिलिंडर पड़ा होने की सूचना मिलते ही लुधियाना स्टेशन पर हड़कंप मच गया। एहतियात के तौर पर दादर एक्सप्रेस को आउटर सिग्नल पर रोक दिया गया। करीब आधे घंटे तक ट्रेन आउटर पर खड़ी रही। तकरीबन दो किलोमीटर तक के क्षेत्र में गैस की बदबू महसूस होने की वजह से ड्राइवर ने ट्रेन की गति पहले से ही कम की थी। लोगों ने एलपीजी एजेंसी को सूचित किया लेकिन एजेंसी का कोई भी नुमाइंदा मौके पर नहीं आया। 
विज्ञापन


जीआरपी और आरपीएफ ने नहीं ली रुचि
ट्रेन रुकी होने के बावजूद आरपीएफ और जीआरपी ने कोई रुचि नहीं दिखाई और ट्रेन में सवार यात्री भयभीत होते रहे। यह घटना दोपहर 1:15 बजे के करीब हुई। दो घंटे तक लगातार गैस रिसाव के बाद तीन बजे के करीब एलपीजी सिलिंडर पूरी तरह से खाली हो गया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें