फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: महजत में ग्रामीणों ने जलघर पर जड़ा ताला, लोगों का आरोप-डेढ़ साल से पी रहे खारा पानी, बच्चों के रिश्ते भी नहीं हो पा रहे  

Mon, 02 May 2022 11:57 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)

सार

हांसी के गांव महजत में बने जलघर से गांवों को पानी की आपूर्ति की जाती है। सोमवार सुबह करीब दस बजे ग्रामीण एकत्र होकर गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने जलघर पर ताला जड़ कर अपना गुस्सा जाहिर किया।
विज्ञापन
गांव महजत में जलघर को ताला लगाते ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार खारे पानी की आपूर्ति के चलते हांसी के गांव महजत के लोगों ने जलघर को ताला लगा दिया। ग्रामीणों ने कहा कि आपूर्ति किया जा रहा पानी पीने योग्य नहीं है। खारा पानी पीने से बीमार हो रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि पानी की समस्या के चलते हमारे गांव के बच्चों के रिश्ते भी नहीं हो पा रहे।
विज्ञापन


हांसी के गांव महजत में बने जलघर से गांवों को पानी की आपूर्ति की जाती है। सोमवार सुबह करीब दस बजे ग्रामीण एकत्र होकर गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने जलघर पर ताला जड़ कर अपना गुस्सा जाहिर किया। इसके बाद जनस्वास्थ्य विभाग के जूनियर इंजीनियर हरबंस लाल, बीर सिंह और एसडीओ आशीष कुंडू मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कहा कि पिछले डेढ़ साल से नहरी पानी नहीं दिया जा रहा। जलघर में लगे बोरवेल का पानी दिया जाता है। यह पानी खराब होने के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। पीने के लिए भी महिलाएं दूर दराज से सिर पर पानी ढोकर लाती हैं। भाखड़ा नहर से महजत के लिए लाइन डाली गई थी। जिससे चैनत, खरखड़ी को भी जोड़ दिया गया। इस कारण महजत के जलघर तक पानी नहीं पहुंच रहा।
विज्ञापन

 

पानी की समस्या को लेकर अधिकारियों को कई बार अवगत करा चुके हैं। अधिकारी इस पर कोई कार्रवाई नहीं करते - सरपंच कमलेश, गांव महजत

विज्ञापन

हम अभी मौके पर आए हैं। लोगों की समस्या सुन रहे हैं। समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। - आशीष कुंडू एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें