फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैजी बी के गीतों पर जमकर थिरकीं छात्राएं

Mon, 24 Mar 2014 10:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारों की लाइव परफार्मेंस का इंतजार करते हुए छात्राओं का उत्साह मंच पर आते ही गायिका कनिका कपूर ने भर दिया और सभी ने गायिका की हर धुन पर जमकर डांस किया।
विज्ञापन


रविवार शाम पेक की ओर से आयोजित पेक फेस्ट व्योम की अंतिम शाम मशहूर पंजाबी गायक जैजी बी, गायिका कनिका कपूर, गायक बब्बर राय और प्रभ गिल के नाम रही। सभी ने मंच पर बेहतरीन परफार्मेंस से स्टूडेंट्स में जोश भर दिया। इस मौके पर मुख्य मेहमान के तौर पर एसएसपी डॉ. सुखचैन सिंह गिल मौजूद रहे।

छात्राओं पर चला जैजी बी का जलवा
मंच पर करीब नौ बजे आए गायक जैजी बी का जलवा खासकर छात्राओं पर खूब चला। स्टार गायक से पहले मशहूर गायिका कनिका कपूर ने हिट गीतों से सभी का मनोरंजन किया। ‘जुगनी’ गीत गाकर गायिका ने सभी को अपने साथ थिरकाया। गायिका से पहले प्रभ गिल ने प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरूआत बब्बर राय ने की। उन्होंने अपने गीत हॉस्टल नंबर पंज गीत को गाकर की। इसके बाद प्रभ गिल ने सभी का मनोरंजन किया। गायिका कनिका और जैजी बी को देखने के लिए विद्यार्थियों में खास उत्साह रहा। मंच में जैजी बी ने अपने हिट गीत जुगनी, कोका और अपने हिट गीत गाकर सुनाए। देर रात तक चले कार्यक्रम में युवा खूब नाचे।

सुबह लगी प्रदर्शनी
इससे पहले दिन में फेस्ट में आटोमोबाइल डिजाइनिंग, आरसी एयरक्रॉफ्ट डिजाइन और एथिकल हैकिंग पर वर्कशॉप हुईं। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। करण ने मोबाइल हैकिंग के बारे में जानकारी दी। साथ ही पुरानी कारों की एक रोचक वर्कशाप लगाई गई।

फेस्ट में विद्यार्थियों के लिए पेपर हवाई जहाज बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। फेस्ट के दौरान मशहूर प्रो. वॉल्टर लेनिन ने लेक्चर में विद्यार्थियों को तारों के जन्म और उनकी मृत्यु के सफर के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें