फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा कांग्रेस में घमासान: अब उठी भूपेंद्र हुड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग, सोनिया गांधी को लिखा पत्र

Wed, 07 Jul 2021 01:15 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा कांग्रेस में भी रार शुरू हो गई है। हुड्डा खेमे के विधायकों ने हरियाणा कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की मांग उठा दी है। उनका कहना है कि पार्टी की कमान प्रदेश में पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को सौंपी जाए। इस बीच पवन जैन ने सोनिया गांधी को पत्र लिख भूपेंद्र हुड्डा को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग कर दी। 
विज्ञापन
भूपेंद्र हुड्डा (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा कांग्रेस में चल रही अंतर्कलह के बीच पार्टी के पूर्व मीडिया कन्वीनर पवन जैन ने एक और पैंतरा चल दिया है। उन्होंने सोनिया गांधी को पत्र लिख कर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को आल इंडिया कांग्रेस कमेटी का राष्ट्रीय अध्यक्ष या कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की मांग कर दी है। उन्होंने कहा है कि हुड्डा की चार पीढ़ियां कांग्रेस को पिछले कई सालों से सींच रही हैं। वे हरियाणा में 36 बिरादरी के नेता हैं।

विज्ञापन


जैन का यह पत्र आजकल एआईसीसी में चर्चा का विषय बना हुआ है। जैन ने कहा है कि पार्टी को न सिर्फ हरियाणा में बल्कि हिंदी भाषी सभी राज्यों में हुड्डा का फायदा उठाना चाहिए। चूंकि कांग्रेस की सीधी टक्कर भाजपा के साथ है, ऐसे में जनाधार वाले नेताओं को ही फील्ड में भेजना होगा।

आज की तारीख में कांग्रेस की रीढ़ कहे जाने वाले पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल कमजोर होता जा रहा है। अगर कांग्रेस आलाकमान कद्दावर नेताओं को अहम जिम्मेदारी दे तो पार्टी का जीर्णोद्धार हो सकता है। मालूम हो कि जैन की गिनती हुड्डा के करीबी लोगों में होती है।
विज्ञापन


हरियाणा कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की उठी मांग
हरियाणा कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की मांग को लेकर घमासान तेज हो गया है। बता दें कि कांग्रेस विधायकों ने सोमवार को दिल्ली में पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की थी। नेतृत्व परिवर्तन को लेकर विधायक आलाकमान पर दबाव बना रहे हैं। 10 विधायकों ने कुमारी सैलजा के खिलाफ एकजुट होकर वेणुगोपाल से दिल्ली में उनके निवास पर मुलाकात की और हरियाणा में नेतृत्व परिवर्तन की मांग उठाई। 

इन विधायकों की मांग है कि सैलजा को हटाकर हरियाणा में कांग्रेस की कमान हुड्डा को सौंपी जाए। मुलाकात में डॉ. रघुबीर कादियान, गीता भुक्कल, आफताब अहमद, बीबी बतरा, राव दान सिंह, जगबीर मलिक, जयवीर वाल्मीकि, शकुंतला खटक, बिशनलाल सैनी, बलबीर वाल्मीकि, राजेंद्र सिंह जून, धर्म सिंह छौक्कर सहित अन्य पार्टी नेताओं ने प्रभारी से मुलाकात की थी। इस दौरान सभी ने एक सुर में कहा कि हरियाणा की कमान हुड्डा के हाथ में सौंपी जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें