फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब की राह पर थमे हरियाणा रोडवेज के पहिए, कतरा रहे चालक-परिचालक 

Fri, 11 Nov 2016 09:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सतलुज यमुना लिंक नहर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
एसवाईएल पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने के बाद हरियाणा रोडवेज की बसें पंजाब नहीं जा रही हैं। एहतियात के तौर पर हरियाणा सरकार ने बसों का संचालन रोक दिया था। 
विज्ञापन


पंजाब गई बसों को वीरवार रात 11 बजे तक लौटने के आदेश दिए गए थे। उसके बाद कोई भी बस पंजाब नहीं गई। सुबह दस बजे पंजाब के हालात की समीक्षा करने के बाद हरियाणा परिवहन विभाग ने रोडवेज बसों के आवागमन के आदेश दिए, लेकिन बावजूद इसके कोई बस नहीं चली। 

रोडवेज के चालक-परिचालक पंजाब के रूट जाने से कतरा रहे हैं। पंजाब में निर्णय के विरोध में शुक्रवार को कई जिलों में प्रदर्शन हुए हैं, इसलिए हरियाणा सरकार हालात पर नजर रखे हुए है। 
विज्ञापन


स्थिति सामान्य होने पर बसों को कोई खतरा न होने की सूरत में ही पंजाब के विभिन्न रूटों पर बस सेवाए शुरू की जाएगी। हरियाणा रोडवेज की रोजाना दो सौ से ढाई सौ बसें पंजाब व जम्मू जाती हैं।

इनमें अधिकांश बसें रोडवेज के जींद, कुरुक्षेत्र, सिरसा, फतेहाबाद, कैथल, करनाल, अंबाला और पंजाब के साथ लगते डिपो से ही हैं। दिल्ली और चंडीगढ़ से भी कुछ बसों का संचालन पंजाब के अमृतसर, पटियाला, लुधियाना, जालंधर, बठिंडा, संगरूर आदि जिलों के लिए होता है। 

इसके अलावा पंजाब होते हुए हिमाचल व जम्मू और कटड़ा भी बसें जाती हैं। बसें न चलने से रोडवेज को राजस्व में लाखों की चपत लगी है। परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एसएस ढिल्लों ने कहा कि सावधानीपूर्वक बसों की आवाजाही बंद की गई थी। दोपहर बाद बसें चलाने के निर्देश दे दिए थे। डिपो महाप्रबंधक हालात के अनुरूप बसों का संचालन करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें