फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड़काऊ भाषण देने के मामले में बाबा रामदेव पर आठ जनवरी को सुनवाई 

Fri, 11 Nov 2016 08:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
baba ramdev
विज्ञापन
एसीजेएम हरीश गोयल की अदालत में शुक्रवार को स्वामी रामदेव पर देशद्रोह का केस दर्ज करने संबंधी मामले की तारीख थी। इस दौरान दोनों पक्षों ने हाजिरी लगाई। इसके बाद कोर्ट ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 8 जनवरी तय कर दी। इस दिन मामले में बहस हो सकती है। 
विज्ञापन


अदालत में सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सुभाष बतरा ने हाजिरी लगाई। शिकायतकर्ता के वकील ओपी चुग ने बताया कि मामले में अगली सुनवाई पर तत्कालीन रोहतक एसपी, डीएसपी पर अवमानना और स्वामी रामदेव को कोर्ट में पेश होने के आदेश संबंधी याचिका पर बहस होगी। 

दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट आगे की सुनवाई करेगी। बता दें कि मार्च माह में नई अनाज मंडी में सद्भावना सम्मेलन में स्वामी रामदेव ने कहा था कि यदि कानून नहीं होता तो वे भारत माता की जय नहीं बोलने वालों का सिर काट देते। 
विज्ञापन


मामले में कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सुभाष बतरा ने एसपी को शिकायत देकर मांग की कि बाबा रामदेव पर भड़काऊ भाषण देने के आरोप में देशद्रोह का केस दर्ज किया जाए। सुनवाई नहीं होने के कारण पूर्व मंत्री ने कोर्ट में याचिका लगा दी। इसके बाद से मामला अदालत में विचाराधीन है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें