फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: प्रकाश सिंह बादल ने उठाई भुल्लर की रिहाई की मांग, कहा- इससे सूबे में शांति और सांप्रदायिक सद्भाव मजबूत होगा

Mon, 24 Jan 2022 02:07 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने दविंदर पाल सिंह भुल्लर की तत्काल रिहाई की मांग उठाई है। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कांग्रेस शासकों के ध्रुवीकरण के रास्ते पर न चलने की सलाह। 
विज्ञापन
प्रकाश सिंह बादल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल ने रविवार को पंजाब में शांति और सांप्रदायिक सौहार्द्र को मजबूत करने के लिए दविंदर पाल सिंह भुल्लर की तत्काल रिहाई की मांग की है। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनकी रिहाई में बाधा न बनने को कहा। उन्होंने कहा कि भुल्लर की रिहाई से पंजाब में शांति और सांप्रदायिक सद्भाव मजबूत होगा। बादल ने केजरीवाल को कांग्रेस शासकों के ध्रुवीकरण के रास्ते पर नहीं चलने की सलाह दी।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने रविवार को जारी बयान में कहा कि अतीत में पंजाब को कांग्रेस शासकों द्वारा इन तुच्छ सांप्रदायिक और ध्रुवीकरण की राजनीतिक साजिशों के कारण काफी नुकसान उठाना पड़ा था। अरविंद केजरीवाल को उन्हीं तुच्छ कारणों से उसी रास्ते पर चलने से गुरेज करना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने भुल्लर द्वारा सामना की जा रही स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं की ओर भी केजरीवाल का ध्यान दिलाया और कहा कि सिर्फ कानूनी बातों के अलावा बुनियादी मानवीय चिंता से आपको इस मामले में तेजी से सकारात्मक कार्रवाई करने के लिए मजबूर करना चाहिए।

केजरीवाल को यहां विभिन्न समुदायों के बीच मजबूत पारंपरिक भाईचारे के बंधन को कमजोर करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। बादल ने कहा कि पंजाब शांति और सांप्रदायिक सद्भावना बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को माफ नहीं करेगा। भुल्लर की रिहाई पंजाब में समुदायों की बीच शांति और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें